Sapna Chaudhary Dance Video: हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। ये ही वजह है कि जैसे ही सपना चौधरी का नया गाना आता है, वो मिलियन में चला जाता है। इसी बीच उनका एक डांस वीडियो वायरल हो रहा है, जो काफी चर्चा में है।
दरअसल, सपना चौधरी Teri Aakhya Ka Yo Kajal गाने पर सिंपल से सूट में स्टेज पर डांस करते हुए नजर आ रही हैं। इस वीडियो को अब तक 565 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि सपना चौधरी के डांस को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग आए हुए हैं और स्टेज पर सपना चौधरी को डांस करते हुए देखककर पागल हो रहे हैं।
बता दें कि यह वीडियो सपना चौधरी के किसी कार्यक्रम की है। जिसे सोनोटेक पंजाबी चैनल से अपलोड किया गया है।






