Rewari: 12.50 करोड़ रुपए की लागत से होगा फोरलेन बाईपास के पुनर्निर्माण का कार्य, विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने किया शुभारंभ

Rewari: रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि रेवाड़ी को विकास के मामले में अग्रिम पंक्ति में लाकर खड़ा करना उनका एकमात्र उद्देश्य है। रेवाड़ी के विकास की गति किसी भी कीमत पर नहीं रुकने दी जाएगी। मुख्यमंत्री नायब ...

Rewari: रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि रेवाड़ी को विकास के मामले में अग्रिम पंक्ति में लाकर खड़ा करना उनका एकमात्र उद्देश्य है। रेवाड़ी के विकास की गति किसी भी कीमत पर नहीं रुकने दी जाएगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार नई बुलंदियों को छू रही है। विशेषकर रेवाड़ी सरकार के विकास की प्राथमिकताओं में है।

विधायक लक्ष्मण सिंह यादव शनिवार को 12.50 करोड़ की लागत से गोकलगढ़ टी प्वाइंट से लेकर राव अभय सिंह तक के फोर लाइन जर्जर बाईपास के पुनर्निर्माण के कार्य का नारियल फोड़कर शुभारंभ करने के उपरांत लोगों को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण अधिकारियों समेत काफी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में पहुंचने पर विधायक लक्ष्मण यादव का जोरदार स्वागत किया।

Railway Alert: 6 trains cancelled on October 25-27, routes and timings of many trains changed
Railway Alert: 25-27 अक्टूबर को 6 ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनों का बदला रूट और समय, देखें पूरी लिस्ट

विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने अपने संबोधन में कहा कि बाईपास पिछले काफी समय से जर्जर अवस्था में था। जिसके चलते उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से इसके पुन: निर्माण की मांग रखी थी। जिसके लिए सरकार ने 12.50 करोड़ की राशि मंजूर कर दी। अब इसके निर्माण का कार्य जल्द शुरु हो जाएगा तथा तीन माह के भीतर यह कार्य पूरा हो जाएगा। उन्होंने बताया कि करीब साढे चार किलोमीटर लंबे फोरलेन मार्ग में लगभग नौ किलोमीटर लंबी सड़क के पुन: निर्माण का कार्य पूरा होगा।

उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि गुणवत्ता के मामले में किसी भी प्रकार की कोताही सहन नहीं की जाएगी। इस मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन रहता है, इसलिए गुणवत्ता का विशेष रूप से ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार पूर्ण पारदर्शिता के साथ समान विकास करा रही है। विशेषकर रेवाड़ी की ओर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। क्षेत्र की किसी भी समस्या को पैंडिंग नहीं रहने दिया जाएगा।

Rewari News : इन दो महिलाओं की Video Viral ! रेवाड़ी की राजनीति गरमाई , देखें क्या है पूरा मामला !

About the Author