Rewari: खिड़की का कांच टूटने से दो पक्षों में हुई खूनी झड़प के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार

Rewari: जांचकर्ता ने बताया कि गांव ढोकिया निवासी ज्ञान ने अपनी शिकायत में बताया कि हमारे घर पर लड़की की 14 मार्च को शादी है। दिनांक 12 मार्च को समय करीब 05.30 PM पर सारा परिवार शादी की तैयारी मे ...

Rewari: जांचकर्ता ने बताया कि गांव ढोकिया निवासी ज्ञान ने अपनी शिकायत में बताया कि हमारे घर पर लड़की की 14 मार्च को शादी है। दिनांक 12 मार्च को समय करीब 05.30 PM पर सारा परिवार शादी की तैयारी मे व्यस्त था। इसी बीच पड़ोसी सतबीर के मकान की खिड़की का काँच टुट गया। जो बच्चो से खेलते समय टुटा।

इसी बात को लेकर सतबीर का पुरा परिवार जिसमे शामिल गौरव, सतबीर, राहुल, नरेश, प्रदीप, सन्दीप, बबली, सीमा, सीखा, उर्मिला, सुन्दर, रामल, सुरेश, अमित, मोहित सभी शामिल होकर घर मे घुस गए। जिनके पास लाठी डन्डे व कुल्हाडी थी। उस सभी ने घर मे घुसकर हमला कर दिया। जिसमे मेरे सिर पर गौरव ने कुल्हाडी से वार किया। जिसके लगते ही मै बेहोश हो गया। सभी ने मिलकर मेरे ऊपर लाठी डन्डो से हमला किया।

AI Cyber Fraud Alert:Don't trust every link that appears on AI tools; beware of fake shopping websites.
AI Cyber Fraud Alert: AI टूल्स पर दिखने वाले हर लिंक पर न करें भरोसा, फर्जी शॉपिंग वेबसाइट्स से सावधान

उसी समय बीच बचाव मे मेरी बहन राजबन्ती, बन्टी और सुनील आई। उन पर भी सभी ने मिलकर हमला किया। जिसमे राजबन्ती की अंगुठी बन्टी की गले की चैन और दोनो कानो के बाले व सुनील के गले का मंगल सूत्र व दोनो कानो के बाले छीन ले गए।

हमारे घर पर शादी का माहौल है। हमारे परिवार को घर मे घुसकर जान से मारने की धमकी दी है। (Rewari) जाटूसाना थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के बाद पुलिस ने दो आरोपी सुरेश व सुंदर को गिरफ्तार कर लिया।

NEET Exam 2026: Rewari on high alert; 12 police checkpoints set up; Section 163 imposed.
NEET Exam 2026: रेवाड़ी हाई अलर्ट,12 पुलिस नाके, धारा 163 लागू

About the Author