Rewari Private Hospital: रेवाड़ी के निजी अस्पताल पर मरीज को बंधक बनाने का आरोप, पुलिस ने कराया मुक्त

Rewari Private Hospital: जानकारी के मुताबिक पूनम नाम की एक महिला 26 अप्रैल को पेट दर्द और सांस लेने की तकलीफ के चलते रेवाड़ी शहर के उजाला सिग्नस अस्पताल (Rewari Private Hospital) में भर्ती हुई थी। उनके पास एक इंश्योरेंस ...

Rewari Private Hospital: जानकारी के मुताबिक पूनम नाम की एक महिला 26 अप्रैल को पेट दर्द और सांस लेने की तकलीफ के चलते रेवाड़ी शहर के उजाला सिग्नस अस्पताल (Rewari Private Hospital) में भर्ती हुई थी। उनके पास एक इंश्योरेंस कंपनी बीमा था। पूनम ने बताया कि बीमा मेन कैश की लिमिट 27 हजार 800 रुपए के इलाज तक का था।

डिस्चार्ज न करके बनाया भारी भरकम बिल

Rewari Private Hospital

पूनम ने कहा कि वो 30 अप्रैल तक बिल्कुल ठीक हो गई थी। आरोप है कि उसके बाद भी उसे अस्पताल (Rewari Private Hospital) की तरफ से डिस्चार्ज नहीं किया गया, बल्कि उसका भारी भरकम बिल भी बना दिया और 4 मई तक उसे एडमिट रखा। पूनम का आरोप है कि उसने इसके बाद डिस्चार्ज करने के लिए बोला था, लेकिन उसे अस्पताल से छुट्‌टी नहीं दी। उल्टा उसका 2 लाख 67 हजार रुपए का बिल बना दिया। साथ ही अस्पताल की तरफ से कहा गया कि बिल का भुगतान किए बगैर बाहर नहीं जा सकती।

IGU: BCA • B.Com Admission 2026 ऑनलाइन आवेदन शुरू
IGU मीरपुर में BCA और B.Com (Honours) एडमिशन 2026 शुरू, 27 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन

मरीज ने पुलिस से मांगी मदद

महिला मरीज ने पहले अस्पताल के सामने मिन्नतें की, लेकिन जब बात नहीं बनी तो उसने डायल-112 पर कॉल कर पुलिस से मदद मांगी। कॉल आने के बाद पुलिस ने भी देरी नहीं की और सिटी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने महिला को अस्पताल से मुक्त कराया। पूनम ने पुलिस का शुक्रिया करते हुए अस्पताल के खिलाफ शिकायत भी दी है।

अस्पताल ने बताया आरोपों को निराधार

इस मामले में अस्पताल की तरह से कैमरे पर कोई बयान अभी तक नहीं दिया गया है। लेकिन अस्पताल ने अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताया है। अस्पताल का कहना है कि उन्होने केवल महिला मरीज से बिल जमा करने को कहा था।

Bawal Antyodaya Mela 2026: Benefits of government schemes in one place – get full details.
Bawal Antyodaya Mela 2026: सरकारी योजनाओं का लाभ एक ही जगह, जानें पूरी जानकारी

 

Rewari News:Tata Carry intercepted with 150 cartons of illicit liquor; major action by Sadar Police.
Rewari News: 150 पेटी अवैध शराब के साथ टाटा कैरी पकड़ी, सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई
About the Author