Rewari Police Action: रेवाड़ी रेलवे रोड से हटाया गया अतिक्रमण, दोबारा कब्जा किया तो होगी कानूनी कार्रवाई

Rewari Police Action: पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी हेमेन्द्र कुमार मीणा, IPS के निर्देशानुसार व DSP हेडक्वार्टर डॉ रविन्द्र सिंह के नेतृत्व में कार्य करते हुए शहर थाना प्रभारी निरीक्षक सूबे सिंह ने अपनी टीम के साथ शनिवार को शहर के सबसे ...

Rewari Police Action: पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी हेमेन्द्र कुमार मीणा, IPS के निर्देशानुसार व DSP हेडक्वार्टर डॉ रविन्द्र सिंह के नेतृत्व में कार्य करते हुए शहर थाना प्रभारी निरीक्षक सूबे सिंह ने अपनी टीम के साथ शनिवार को शहर के सबसे व्यस्त इलाके रेलवे रोड पर सघन अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य सड़क पर बढ़ते यातायात जाम से जनता को निजात दिलाना और पैदल चलने वालों के लिए रास्ता सुगम बनाना था। इस दौरान पुलिस टीम ने रेलवे रोड व आस पास मार्किट में दुकानों के बाहर सड़क तक रखे सामान को हटवाया और अवैध रूप से खड़ी रेहड़ियों को भी वहां से हटवाया।

Rewari Police Action:Encroachment removed from Rewari Railway Road

 

Rewari News: So far, 35 percent of the forms have been distributed in the district.
Rewari News: राज्य चुनाव आयुक्त ने की SIR अभियान की समीक्षा, जिले मे अभी तक 35 प्रतिशत प्रपत्र बांटे जा चुके

अतिक्रमण अभियान के दौरान शहर थाना प्रभारी निरीक्षक सूबे सिंह ने सभी दुकानदारों और वेंडर्स (रेहड़ी संचालकों) को मौके पर ही सख्त हिदायत दी की वह अपनी दुकान का सामान किसी भी सूरत में निर्धारित सीमा से बाहर न रखें। यदि भविष्य में कोई भी दुकानदार या रेहड़ी संचालक दोबारा अतिक्रमण करते हुए पाया गया, तो उसका सामान जब्त करने के साथ-साथ कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है।

सहयोग की अपील:

शहर थाना प्रभारी ने व्यापारियों से अपील की है कि वे शहर को व्यवस्थित रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें ताकि आमजन को असुविधा न हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह अभियान केवल एक दिन के लिए नहीं है, बल्कि आने वाले दिनों में शहर के अन्य मुख्य बाजारों में भी इसी तरह की आकस्मिक चेकिंग जारी रहेगी।

Share Market FraudAccused arrested from Maharashtra in ₹36.18 lakh cyber fraud case.
Share Market Fraud: 36.18 लाख रुपये की साइबर ठगी मामले में महाराष्ट्र से आरोपी गिरफ्तार

 

 

 

Rewari News: Live telecast of PM Viksit Bharat Rozgar Yojana conference in Dharuhera on 19th June,
Rewari News: 19 जून को धारूहेड़ा में PM Viksit Bharat Rozgar Yojana सम्मेलन का लाइव प्रसारण, लक्ष्मण यादव होंगे मुख्य अतिथि

 

 

About the Author