Rewari News: ITI रेवाड़ी में आम जनता के लिए खुली लाइब्रेरी और तकनीकी वर्कशॉप, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य

Rewari News: डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण निदेशालय हरियाणा के माध्यम से आम नागरिकों के लिए ऑनलाइन पोर्टल खोला गया है, जिससे आमजन सरकारी आईटीआई की लाइब्रेरी और वर्कशॉप की सुविधा ...

Rewari News: डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण निदेशालय हरियाणा के माध्यम से आम नागरिकों के लिए ऑनलाइन पोर्टल खोला गया है, जिससे आमजन सरकारी आईटीआई की लाइब्रेरी और वर्कशॉप की सुविधा का लाभ उठा सकते है। इसी कड़ी में पहल करते हुए आईटीआई रेवाड़ी मेें लाइब्रेरी और विभिन्न तकनीकी वर्कशॉप को आम जनता के लिए खोल दी गई है।

 

Rewari News: So far, 35 percent of the forms have been distributed in the district.
Rewari News: राज्य चुनाव आयुक्त ने की SIR अभियान की समीक्षा, जिले मे अभी तक 35 प्रतिशत प्रपत्र बांटे जा चुके

डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य स्थानीय नागरिकों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को शांत व संसाधन-संपन्न वातावरण उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार लगातार जनता के हित में काम कर रही है। ऑनलाइन पंजीकरण करवाकर आम नागरिक आईटीआई की वर्कशॉप और उसमें जितने भी इक्विपमेंट और टूल है उनका इस्तेमाल कर सकेंगे, इसके साथ-साथ लाइब्रेरी का भी इस्तेमाल कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि सरकार का उद्देश्य लाइब्रेरी और वर्कशॉप सुविधा के माध्यम से उन लोगों की मदद करना है, जो संसाधनों के अभाव में अपने कौशल को आगे नहीं बढ़ा पा रहे हैं।

 

Share Market FraudAccused arrested from Maharashtra in ₹36.18 lakh cyber fraud case.
Share Market Fraud: 36.18 लाख रुपये की साइबर ठगी मामले में महाराष्ट्र से आरोपी गिरफ्तार

आईटीआई रेवाड़ी के लाइब्रेरियन इंस्ट्रक्टर राकेश यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि कोई भी नागरिक और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा आईटीआई रेवाड़ी में अपना पंजीकरण करवाकर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक लाइब्रेरी का उपयोग कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए संस्थान में कंप्यूटर साक्षरता, इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल, वेल्डिंग और मोटर मैकेनिक व्हीकल जैसी विभिन्न वर्कशॉप भी आम जनता के लिए खोली गई हैं, इन वर्कशॉप का उपयोग करने के लिए समय और स्लॉट पहले से निर्धारित करने होंगे, जिनकी जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध रहेगी।

उन्होंने बताया कि कोई भी नागरिक ऑनलाइन पोर्टल   https://itiharyana.gov.in/ के माध्यम से इस सुविधा का लाभ उठा सकता है। उन्होंने बताया कि लाइब्रेरी की फीस मात्र 100 रुपए प्रति माह निर्धारित की गई है। वहीं यदि कोई व्यक्ति वर्कशॉप का उपयोग करना चाहता है तो वह 300 रुपए प्रति घंटा की दर से इक्विपमेंट और टूल की सुविधाओं का लाभ ले सकता है। उन्होंने बताया कि उक्त सुविधा का लाभ उठाने के लिए आवश्यक दस्तावेज के रूप में आधार कार्ड अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक व्यक्ति राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रेवाड़ी में  संपर्क कर सकते हैं।

Rewari News: Live telecast of PM Viksit Bharat Rozgar Yojana conference in Dharuhera on 19th June,
Rewari News: 19 जून को धारूहेड़ा में PM Viksit Bharat Rozgar Yojana सम्मेलन का लाइव प्रसारण, लक्ष्मण यादव होंगे मुख्य अतिथि

About the Author