Rewari News: भाड़ावास रोड रेलवे ओवरब्रिज सर्विस लाइन के लिए जमीन रेट दोगुना, MLA लक्ष्मण यादव और CM नायब सैनी का जताया आभार

Rewari News: स्थानीय भाड़ावास रोड़ पर बने रेलवे ओवरब्रिज के दोनों ओर सर्विस लाइन को चौड़ा कराने के लिए अधिग्रहित की जाने वाली जमीन की राशि को दो गुणा बढ़ाए जाने को लेकर काफी संख्या में स्थानीय लोगों व महिलाओं ...

Rewari News: स्थानीय भाड़ावास रोड़ पर बने रेलवे ओवरब्रिज के दोनों ओर सर्विस लाइन को चौड़ा कराने के लिए अधिग्रहित की जाने वाली जमीन की राशि को दो गुणा बढ़ाए जाने को लेकर काफी संख्या में स्थानीय लोगों व महिलाओं ने कैंप कार्यालय पहुंचकर रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार जताते हुए विधायक के प्रयासों की जमकर सराहना की। विधायक लक्ष्मण यादव ने भी इस कार्य के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का धन्यवाद किया।

इस अवसर पर रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि स्थानीय भाड़ावास रोड़ रेलवे फाटक पर बनाए गए पुल का निर्माण इस प्रकार हुआ कि दोनों ओर सर्विस लाइन लगभग खत्म हो गई थी। जिसके चलते फाटक के दोनों ओर स्थित पांच-छह कालोनियों के लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। उनके संज्ञान में मामला आने के बाद सर्विस रोड़ को चौडा कराने के लिए सरकार से पैरवी कर 13.5 करोड़ रुपये पास कराए थे। जिसमें फाटक से शहर की ओर 30 हजार रुपये तथा फाटक से गांव भाड़ावास की ओर 20 हजार रुपये निर्धारित किए थे।

Rewari News: So far, 35 percent of the forms have been distributed in the district.
Rewari News: राज्य चुनाव आयुक्त ने की SIR अभियान की समीक्षा, जिले मे अभी तक 35 प्रतिशत प्रपत्र बांटे जा चुके

विधायक ने बताया कि लेकिन भूस्वामियों ने इस राशि पर जमीन देना स्वीकार नहीं किया। जिसके चलते समस्या जस की तस बनी रही। कालोनी वासियों ने विधायक से मुलाकात कर इस समस्या का निदान निकालने की गुहार लगाई थी। जिसके उपरांत उन्होंने सरकार से पुन: जमकर पैरवी की। जिसके बाद सरकार ने पुल के दोनों ओर की स्वीकृत की गई राशियों को दो गुणा करने का कार्य किया है। अब फाटक से शहर की ओर 60 हजार तथा भाड़ावास की ओर 40 हजार रुपये प्रति वर्ग गज से रेट निर्धारित कर दिए गए हैं। जिसके बाद इन कालोनियों के लोगों में खुशी की लहर है।

रेवाड़ी विधायक ने इस राशि को बढ़ाए जाने पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सिंह का आभार जताते हुए कहा कि क्षेत्र की समस्याओं एवं मांगों के समाधान को लेकर कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी तथा धीरे-धीरे सभी मांगों को पूरा कराने का कार्य किया जाएगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार हर वर्ग को राहत पहुंचाने के लिए निरंतर निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से कार्य कर रही है। इस अवसर पर फाटक के दोनों ओर स्थित कालोनियों के गणमान्य लोग, बुजुर्ग एवं महिलाएं भी मौजूद रहीं।

Share Market FraudAccused arrested from Maharashtra in ₹36.18 lakh cyber fraud case.
Share Market Fraud: 36.18 लाख रुपये की साइबर ठगी मामले में महाराष्ट्र से आरोपी गिरफ्तार

About the Author