Census 2027 Update: फरवरी 2027 से शुरू होगा दूसरा चरण, अधिकारियों को मिले निर्देश

Census 2027 Update: डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि जनगणना-2027 का दूसरा चरण फरवरी 2027 में शुरू होगा। इससे पहले संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। यह कार्य अति महत्वपूर्ण है।संबंधित विभाग अभी से अपनी तैयारियां शुरू ...

Census 2027 Update: डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि जनगणना-2027 का दूसरा चरण फरवरी 2027 में शुरू होगा। इससे पहले संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। यह कार्य अति महत्वपूर्ण है।संबंधित विभाग अभी से अपनी तैयारियां शुरू कर दें ताकि प्रत्येक कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जा सके।

डीसी अभिषेक मीणा ने मंगलवार को संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर जनगणना के दूसरे चरण को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। इससे पहले हरियाणा के जनगणना संचालन निदेशक ललित जैन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी जिलों के डीसी और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की।

 

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

उन्होंने बताया कि इस बार जनगणना का दूसरा चरण तकनीकी दृष्टि से अधिक महत्वपूर्ण होगा। इसमें अनेक प्रकार की जानकारियां एकत्रित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि इस कार्य को लेकर ऑनलाइन प्रशिक्षण भी शुरू करवाया जाए। बैठक में जनगणना कार्य की वित्तीय व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई।

जिला जनगणना पुस्तिका से संबंधित कार्य में बढ़ते पूरी सतर्कता

Census 2027 Update: Second phase to begin in February 2027; officials receive instructions.

डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि जिला में जनगणना पुस्तिका से संबंधित कार्य भी किया जा रहा है। इसमें जिले के इतिहास, भूगोल, राजनीतिक एवं ऐतिहासिक पृष्ठभूमि से संबंधित विस्तृत जानकारी एकत्रित की जा रही है। जनगणना पुस्तिका जिला का महत्वपूर्ण दस्तावेज होती है। इसी के आधार पर जिला को योजनाओं और परियोजनाओं का लाभ मिलता है।

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

 

नीतियां निर्धारण में भी यह दस्तावेज प्रमुख भूमिका निभाता है। इसलिए इस कार्य को संबंधित अधिकारियों द्वारा पूरी गंभीरता और सतर्कता के साथ 30 अगस्त तक हर हाल में पूरा किया जाए। इस संबंध में सीटीएम जितेंद्र कुमार ने भी गठित की गई कमेटी सदस्यों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज
About the Author