Rachna Tiwari Dance: हरियाणवी रागिनी मंच की चर्चित और लोकप्रिय कलाकार रचना तिवारी आज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। उनकी दमदार परफॉर्मेंस हर कार्यक्रम में चार चांद लगा देती हैं। रचना जहां भी रागिनी मंच पर नजर आती हैं, वहां तालियों की गड़गड़ाहट और दर्शकों की भीड़ अपने आप उमड़ पड़ती है।
इसी कड़ी में उनका एक वायरल वीडियो एक बार फिर चर्चा में है। यह वीडियो भले ही करीब 5 साल पुराना हो, लेकिन आज भी इसे देखकर दर्शकों में वही उत्साह नजर आता है। यह वीडियो झज्जर का है, जहां रचना तिवारी ने एक रागिनी कार्यक्रम में अपनी जोरदार परफॉर्मेंस दी थी।
रचना तिवारी लाल रंग के सूट में स्टेज पर ‘बोतल’ गाने पर डांस कर रही थीं। परफॉर्मेंस के दौरान उन्हें कहीं से एक पानी की बोतल मिल गई।
इसके बाद उन्होंने अपने डांस में उस बोतल को इस अंदाज़ में शामिल किया कि स्टेज पर माहौल पूरी तरह से गरम हो गया। उनकी अदाओं और एक्सप्रेशन्स ने वहां मौजूद दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।






