Haryana News: हरियाणा के रोहतक मगन उर्फ अजय के सुसाइड केस में एक नया वीडियो सामने आया है। यह वीडियो अजय की पत्नी दिव्या ने ही पति के फोन पर भेजा था। परिजनों का आरोप है कि इसी वीडियो को देखने के बाद उनका बेटा मगन पूरी तरह टूट गया और उसने आत्महत्या जैसा खौफनाक कदम उठाया। वहीं पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि मगन की पत्नी मुंबई में बार डांसर थी, जबकि वो परिवार को बताती थी कि वो एक होटल में मैंनेजर है।
दरअसल, रोहतक के बहुअकबरपुर थाना क्षेत्र के डोभ में रहने वाले मगन ने अपनी पत्नी दिव्या और उसके इंस्पेक्टर प्रेमी दीपक से परेशान होकर सुसाइड कर लिया था। पुलिस ने जांच की तो मगन के फोन में एक वीडियो मिला है। इसमें दिव्या अपने प्रेमी दीपक के साथ होटल के कमरे में नजर आ रही है और छोटे कपड़े पहनकर डांस कर रही है। जबकि डोभ गांव और दिल्ली में उसने ऐसी ड्रेस कभी नहीं पहनी थी। परिवार के लोग इस वीडियो को हाल ही में भेजा हुआ बता रहे हैं। बताया जा रहा है कि मनन ने दिव्या को खुश रखने के लिए हर संभव प्रयास किया। लेकिन, वह उसके बाद भी उसे धोखा देती रही।
Table of Contents
दिव्या ने छिपाई थी गगन से पहली शादी की बात
खबरों की मानें, तो दिव्या ने मगन से अपनी पहली शादी और एक बेटा होने की बात छिपाई थी। परिजनों का आरोप है कि जब दिव्या और मगन की शादी हो गई थी। तब दिव्या के पति ने उस पर तलाक के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया था और दिव्या ने गगन से कई लाख रुपये लिए और अपने पहले पति से पीछा छुड़ाया था। दिव्या पर ये भी आरोप है कि वह शुरु से ही मगन से झूठ बोल रही थी और कहती थी कि वह अहमदाबाद के एक होटल में मैनेजर है। जबकि, वह मुंबई के होटल में बार डांसर का काम करती थी।
मगन ने दिव्या से की थी लव मैरिज
खबरों की मानें, तो मगन के पिता रणवीर का कहनाा है कि मगन ने हिसार के नारनौंद निवासी दिव्या से दिल्ली के आर्य समाज में लव मैरिज की थी और उसके शौक पूरे करने के लिए पहले उसने खेती में काफी मेहनत की, लेकिन दिव्या के शौक बढ़ते ही जा रहे थे। हर महीने उसे कुछ न कुछ गिफ्ट में चाहिए होता था।
बताया जा रहा है कि अप्रैल में मगन ने खेती से आए डेढ़ लाख रुपये दिए थे और फिर अपना सोने का कड़ा बेचकर भी उसके खाते में पैसे ट्रांसफर किए थे। वह मु्ंबई में रहकर ही गगन से डिमांड करती रहती थी।
नौकरी कर दिलाया था पत्नी को आईफोन
बताया जा रहा है कि दिव्या ने हाल ही में मगन से आईफोन की डिमांड की थी। मगन के पास 15 से 20 करोड़ रुपये की जमीन है। इसके बावजूद उसने एक फूड डिलवरी कंपनी में डिलीवरी बॉय का काम किया था और इससे उसने करीब डेढ़ लाख रुपये कमाए और फिर अपनी पत्नी दिव्या को मोबाइल दिलाया था।






