हरियाणा में लगने जा रहा इलेक्ट्रिक कारों का प्लांट, 28 अगस्त को पीएम मोदी रखेंगे आधारशिला

सोनीपत के खरखोदा में होने वाले इस कार्यक्रम की तैयारी HSIIDC द्वारा की जा रही है. HSIIDC जिस तरह से अपनी तैयारी कर रहा है, उससे अभी यह बात सामने आई है कि प्रधानमंत्री सोनीपत नहीं आ रहे हैं, बल्कि ...

सोनीपत के खरखोदा में होने वाले इस कार्यक्रम की तैयारी HSIIDC द्वारा की जा रही है. HSIIDC जिस तरह से अपनी तैयारी कर रहा है, उससे अभी यह बात सामने आई है कि प्रधानमंत्री सोनीपत नहीं आ रहे हैं, बल्कि दिल्ली से ही कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके लिए उच्च गुणवत्ता वाले फाइबर केबल की व्यवस्था की जा रही है.HSIIDC के प्रबंध निदेशक विकास गुप्ता ने कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर पत्र जारी किया है. पत्र क्रमांक में सूचित किया गया है.

HSIIDC, 2022/ 3074- 3079 कि आईएमटी, खरखोदा में मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड और सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के नए संयंत्रों की आधारशिला माननीय प्रधानमंत्री द्वारा 28 अगस्त को रखी जानी है. इसके लिए IMT खरखोदा में अपर महाप्रबंधक (इंजीनियरिंग- I) अरुण कुमार पांडेय दोनों स्थलों पर वीडियो कॉन्फ्रेंस के लिए ऑप्टिकल फाइबर की उचित व्यवस्था करें.

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

खरखोदा में बनने वाला मारुति सुजुकी का हरियाणा में तीसरा प्लांट है. यह प्लांट 900 एकड़ भूमि पर बनाया जाएगा.जिसका कुल खर्च 18 हजार करोड़ रुपये है. साल 2025 तक यहां उत्पादन शुरू हो जाएगा. बताया जा रहा है कि इस प्लांट में हर साल करीब 2.50 लाख वाहन बनाए जाएंगे.

इस प्लांट के संबंध में मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड और सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने मई-2022 में 900 एकड़ जमीन के लिए हरियाणा सरकार के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए. हरियाणा सरकार की ओर से राज्य औद्योगिक और बुनियादी ढांचा विकास निगम (HSIIDC) ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए. खरखौदा में मारुति कारों के साथ-साथ सुजुकी के बाइक निर्माण संयंत्र की भी आधारशिला रखी जाएगी.

PMAY-U 2.0: Now the dream of urban poor will be fulfilled, 2,646 houses approved in Haryana
PMAY-U 2.0: अब शहरी गरीबों का सपना होगा पूरा, हरियाणा में 2,646 मकानों को मंजूरी

 

Beware of rumours on LPG supply: Government sets up control rooms in every district
LPG supply पर अफवाहों से रहें सावधान: हरियाणा सरकार ने हर जिले में कंट्रोल रूम किए स्थापित, देखें लिस्ट
About the Author