Bhojpuri Song: पवन सिंह का ‘आरा के ओठलाली’ गाना हुआ पूरा हिट, सोनम मलिक के साथ किया रोमांस

Bhojpuri Song: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार और मशहूर सिंगर पवन सिंह एक बार फिर अपने म्यूजिक वीडियो की वजह से सुर्खियों में हैं। 2025 की शुरुआत में, अपने जन्मदिन के मौके पर उन्होंने एक खास गाना रिलीज किया था ...

Bhojpuri Song: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार और मशहूर सिंगर पवन सिंह एक बार फिर अपने म्यूजिक वीडियो की वजह से सुर्खियों में हैं। 2025 की शुरुआत में, अपने जन्मदिन के मौके पर उन्होंने एक खास गाना रिलीज किया था जो आज भी यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है और सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

सारेगामा भोजपुरी के बैनर तले रिलीज हुए इस गाने का नाम ‘आरा के ओठलाली’ है। इस गाने को पवन सिंह और मशहूर गायिका कल्पना पटवारी ने अपनी दमदार आवाज में गाया है। आशुतोष तिवारी के लिरिक्स और प्रियांशु सिंह के संगीत ने गाने को और भी खास बना दिया है।

rewari update
Rewari News : इन दो महिलाओं की Video Viral ! रेवाड़ी की राजनीति गरमाई , देखें क्या है पूरा मामला !

इस गाने के साथ भोजपुरी इंडस्ट्री में सोनम मलिक ने अपने करियर की शुरुआत की है। पवन सिंह और सोनम की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने दर्शकों को खूब लुभाया है। गाने में सोनम के बोल्ड लुक, दमदार एक्सप्रेशन और शानदार डांस मूव्स ने फैंस को दीवाना बना दिया है। वहीं पवन सिंह का ऐक्शन और रोमांस दोनों ही अंदाज में फैंस उन्हें खूब पसंद कर रहे हैं।

Manisha Mittal Murder :Had already expressed apprehension about a threat to life.
Manisha Mittal Murder : पहले ही जताया था जान का खतरा, वायरल वीडियो के बाद पुलिस पर उठे सवाल

गाने की शुरुआत एक मेले के दृश्य से होती है, जहां पवन सिंह बुलेट से उतरते हैं और गुंडों को सबक सिखाते हैं। इसके बाद सोनम मलिक के साथ उनकी रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिलती है। रंगीन सेट, शानदार कोरियोग्राफी और साड़ी में सोनम का ट्रेडिशनल लुक गाने को और भी खास बनाता है।

4 महीने पहले रिलीज हुए इस गाने को अब तक 5.3 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। गाना लगातार यूट्यूब की भोजपुरी ट्रेंडिंग लिस्ट में बना हुआ है और सोशल मीडिया पर भी इसका क्रेज कम नहीं हो रहा।

The untold story of the bravery of Rewari's brave Rao Tularam
Untold story: रेवाड़ी के वीर राव तुलाराम के शौर्य की अनकही गाथा, जिन्होने अंग्रेजों को दी खुली चुनौती

About the Author