Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह कोई नई फिल्म या नया गाना नहीं, बल्कि उनका एक पुराना सुपरहिट भोजपुरी गाना है, जो इन दिनों सोशल मीडिया पर जबरदस्त ट्रेंड कर रहा है।
खास बात यह है कि यह गाना फिर से चर्चा में आया है श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म ‘स्त्री 2’ के गाने ‘आई नहीं’ के बाद, जिसमें पवन सिंह की पॉपुलैरिटी बॉलीवुड तक फैलती नजर आई है।
Table of Contents
आम्रपाली दुबे संग जोड़ी बनी हिट
हाल ही में पवन सिंह और भोजपुरी की ग्लैमरस क्वीन आम्रपाली दुबे का गाना ‘राते दिया बुता के पिया’ यूट्यूब पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह गाना फिल्म ‘सत्या’ का है और इसे पवन सिंह व इंदु सोनाली ने गाया है। दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री और एनर्जी से भरा डांस परफॉर्मेंस दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है।
भले ही आम्रपाली को ज़्यादातर लोग निरहुआ (दिनेश लाल यादव) के साथ जोड़कर देखते हैं, लेकिन पवन सिंह संग उनकी यह जोड़ी भी दर्शकों के दिलों में गहरी छाप छोड़ गई है। वीडियो में स्टेज पर दोनों का रोमांटिक और एनर्जेटिक डांस लोगों को झूमने पर मजबूर कर देता है।
यूट्यूब पर 600 मिलियन से ज्यादा व्यूज़
गाने ‘राते दिया बुता के पिया क्या क्या किया’ को अब तक 609 मिलियन से ज्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं, जो इसे भोजपुरी इंडस्ट्री के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले गानों में से एक बनाता है। यह वीडियो वेव म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है।






