पंचायत आम चुनाव 2022 : नामांकन प्रक्रिया पूरी, कल होगी नामांकन पत्रों की छंटनी

पंचायती राज संस्थाओं के छठे आम चुनाव के तहत रेवाड़ी में जिला परिषद सदस्यों व पंचायत समिति सदस्यों के लिए 9 नवंबर तथा पंच-सरपंच पद हेतु 12 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न ...

पंचायती राज संस्थाओं के छठे आम चुनाव के तहत रेवाड़ी में जिला परिषद सदस्यों व पंचायत समिति सदस्यों के लिए 9 नवंबर तथा पंच-सरपंच पद हेतु 12 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई है। नामांकन के अंतिम दिन जिला परिषद, पंचायत समिति, सरपंच व पंच के लिए उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए।

जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं डीसी अशोक कुमार गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी मतदान करवाना प्रशासन का मुख्य उद्देश्य है, इसके लिए प्रशासन पूरी तरह सजग एवं सतर्क है। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू की हुई है जिसके नियमों की सभी को पालना करनी होगी।

Tree plantation program organized at Lisana Polytechnic under the 'A Tree in Mother's Name' campaign.
Rewari News: एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत लिसाना पॉलीटेक्निक में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता के नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ राज्य निर्वाचन आयोग व जिला प्रशासन की ओर से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने बताया कि नामांकन पत्रों की छंटनी शनिवार, 29 अक्टूबर को प्रात: 10 बजे से होगी और सोमवार, 31 अक्टूबर को उम्मीदवार दोपहर बाद 3 बजे तक अपना नामांकन वापस ले सकते हैं तथा इसी दिन उम्मीदवारों द्वारा नामांकन वापिस लेने के बाद शेष उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित करने उपरांत उम्मीदवारों की फाइनल सूची जारी कर दी जाएगी।

ये हैं पंचायत चुनाव से संबंधित रिटर्निंग अधिकारी :

Driving car with a fake number plate; traffic police arrested him.
Rewari News: फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चला रहा था कार, ट्रैफिक पुलिस ने किया गिरफ्तार

– जिला परिषद रेवाड़ी : जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) अशोक कुमार गर्ग।
– पंचायत समिति रेवाड़ी : एसडीएम रेवाड़ी होशियार सिंह।
– पंचायत समिति बावल : एसडीएम बावल संजीव कुमार।
– पंचायत समिति नाहड़ : एसडीएम कोसली जयप्रकाश।
– पंचायत समिति खोल : सीटीएम रेवाड़ी देवेंद्र शर्मा।
– पंचायत समिति धारूहेड़ा : डीआरओ रेवाड़ी राकेश कुमार।
– पंचायत समिति डहीना : तहसीलदार रेवाड़ी प्रदीप देशवाल।
– पंचायत समिति जाटूसाना : जीएम रोडवेज रेवाड़ी रवीश हुड्डा।

Beware of cyber fraud being committed in the name of SIR: Rewari SP Hemendra Kumar Meena issues an advisory.
SIR के नाम पर हो रही साइबर ठगी से रहें सावधान: रेवाड़ी SP हेमेंद्र कुमार मीणा ने जारी की एडवाइजरी
About the Author