Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा की सबसे चहेती जोड़ियों की बात हो और ये हो नहीं सकता कि निरहुआ (दिनेश लाल यादव) और आम्रपाली दुबे का नाम न आए। इन दोनों ने ना सिर्फ पर्दे पर रोमांस को नया आयाम दिया है, बल्कि यूट्यूब पर भी करोड़ों दिलों पर राज किया है।
इन दिनों उनका 4 साल पुराना गाना ‘हमारे पतिदेव जी’ एक बार फिर इंटरनेट पर छा गया है। ‘हमारे पतिदेव जी’ एक ऐसा गाना है जिसमें शादीशुदा ज़िंदगी की मिठास, नोकझोंक और प्यार को बड़े ही प्यारे और मजेदार अंदाज़ में दिखाया गया है।
निरहुआ की मुस्कान और आम्रपाली की अदाओं का मेल, इस गाने को खास बना देता है। याशी फिल्म्स भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ ये गाना अब तक 60 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है।






