Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ और काजल राघवानी की जोड़ी ने एक बार फिर दर्शकों के दिलों को छू लिया है। यह बात फिल्म ‘पटना से पाकिस्तान’ के मशहूर गाने ‘दबे पांव अईहा नजरिया बचाके’ को देखकर कही जा सकती है। दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म में निरहुआ के साथ आम्रपाली दुबे भी अहम किरदार में हैं, लेकिन इस खास गाने में दर्शकों को काजल राघवानी के साथ उनकी रोमांटिक केमिस्ट्री ज्यादा भा रही है।
गाने ने छू लिया दिल
2015 में रिलीज इस गाने को यूट्यूब पर अब तक 72 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। गाने की लोकप्रियता आज भी कम नहीं हुई है। इसमें निरहुआ और काजल की प्यारी नोकझोंक, सादगी भरा रोमांस और मोहब्बत में डूबी आंखों की भाषा हर किसी का दिल जीत लेती है।
कल्पना की मखमली आवाज, प्यारे लाल यादव के रोमांटिक बोल और राजेश-रजनीश की मधुर धुन ने इस गाने को भावनाओं और संगीत का खूबसूरत संगम बना दिया है।






