Bhojpuri Song: निरहुआ और आम्रपाली दुबे के ‘हमारे पतिदेव जी’ गाने ने मचाई धूम, लोगों का जीता दिल

Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा की सबसे लोकप्रिय जोड़ियों में से एक, दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी एक बार फिर सुर्खियों में है। इन दोनों की शानदार केमिस्ट्री ने एक बार फिर फैंस को दीवाना बना दिया ...

Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा की सबसे लोकप्रिय जोड़ियों में से एक, दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी एक बार फिर सुर्खियों में है। इन दोनों की शानदार केमिस्ट्री ने एक बार फिर फैंस को दीवाना बना दिया है। इस बार चर्चा का विषय बना है इनका चार साल पुराना रोमांटिक गाना ‘हमारे पतिदेव जी’, जो इन दिनों यूट्यूब पर फिर से ट्रेंड कर रहा है।

‘हमारे पतिदेव जी’ सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि शादीशुदा जिंदगी के रिश्तों की नोकझोंक और प्यारे लम्हों का खूबसूरत चित्रण है। गाने की शुरुआत में आम्रपाली दुबे पीली साड़ी में नजर आती हैं, और उनकी दिलकश अदाएं फैंस का दिल जीत लेती हैं। निरहुआ और आम्रपाली की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री हमेशा की तरह इस बार भी कमाल की नजर आती है।

The untold story of the bravery of Rewari's brave Rao Tularam
Untold story: रेवाड़ी के वीर राव तुलाराम के शौर्य की अनकही गाथा, जिन्होने अंग्रेजों को दी खुली चुनौती

https://youtu.be/FIYDuq8KOgM

इस गाने को आवाज दी है प्रियंका सिंह और दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ ने, और इनकी जुगलबंदी ने इस गाने में जान फूंक दी है। गाने के बोल और म्यूजिक दर्शकों को सीधे दिल से जोड़ लेते हैं।

These rules will change from 1 September 2025
Rule Changes: 1 सितंबर 2025 से बदल जाएंगे ये नियम, आम आदमी की जेब पर होगा सीधा असर

‘हमारे पतिदेव जी’ को अब तक करीब 59 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। याशी फिल्म्स भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुए इस गाने को देखने और पसंद करने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।

फैंस इस जोड़ी की तारीफ करते नहीं थक रहे। कमेंट सेक्शन में एक यूजर ने लिखा, “इतने साल बाद भी आप दोनों का जादू वैसा का वैसा ही है।” वहीं, कई लोग इसे “भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत जोड़ी” बता रहे हैं।

ips noorul hasan
Success Story: गरीबी में बीता बचपन, बिना कोचिंग IPS अफसर बने नूरूल हसन

About the Author