Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा की शान कहे जाने वाली जोड़ी निरहुआ और आम्रपाली दुबे की लोकप्रियता किसी परिचय की मोहताज नहीं है। और अब एक बार फिर ये जोड़ी अपने पुराने सुपरहिट गाने ‘लाज के गहनवा’ से सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही है।
इस गाने में आम्रपाली का शर्माना और निरहुआ का फ्लर्टी अंदाज एकदम लाजवाब केमिस्ट्री क्रिएट करता है। दोनों के एक्सप्रेशन्स और स्क्रीन प्रेजेंस इतनी शानदार है कि दर्शक स्क्रीन से नजरें हटा ही नहीं पाते।
निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी हर बार दिल जीतने में कामयाब रहती है। इनकी केमिस्ट्री ऑन-स्क्रीन नहीं, दिल में बस जाती है। यही कारण है कि हर गाना और सीन में एक अलग ही कनेक्शन नजर आता है।






