Mustard Oil: सरसों के तेल के भाव पहुंचे सातवें आसमान पर, जानें 1 लीटर तेल का रेट

Mustard Oil: अगर आपको लगता है कि सिर्फ पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) ही जेब ढीली कर रहे हैं तो ज़रा रसोई के दरवाज़े पर झांक लीजिए! आने वाले दिनों में आपके किचन का बजट गड़बड़ा सकता है क्योंकि सरसों तेल (Mustard Oil) ...

Mustard Oil: अगर आपको लगता है कि सिर्फ पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) ही जेब ढीली कर रहे हैं तो ज़रा रसोई के दरवाज़े पर झांक लीजिए! आने वाले दिनों में आपके किचन का बजट गड़बड़ा सकता है क्योंकि सरसों तेल (Mustard Oil) के दाम आसमान छूने की तैयारी में हैं।

राजस्थान के कृषि विभाग की ताज़ा रिपोर्ट में ये खुलासा हुआ है कि इस बार सरसों का उत्पादन (Mustard Production) घटने की आशंका है। अब जब सरसों कम होगी तो लाजमी है कि खाद्य तेल (Edible Oil) के दाम बढ़ेंगे और इसका असर सीधे आपकी जेब पर पड़ेगा।

सरसों की पैदावार में गिरावट

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

अब मामला ये है कि 2023-24 में सरसों की पैदावार 62.94 लाख टन रही थी लेकिन इस बार इसकी मात्रा कम रहने की उम्मीद जताई जा रही है। इसके पीछे की वजह मौसम की मार और किसानों की खेती के प्रति बदली रणनीति बताई जा रही है। बारिश (Rainfall) का टाइमिंग गड़बड़ रहा जिससे पैदावार प्रभावित हुई।

खाद्य तेल की बढ़ती कीमतें

अब अगर सरसों की पैदावार कम होगी तो इसका सीधा असर फूड ऑयल इंडस्ट्री (Food Oil Industry) पर पड़ेगा। सरसों तेल के साथ-साथ तिलहन से बनने वाले अन्य तेलों जैसे अलसी (Flaxseed Oil) और तारामीरा (Tarameera) की कीमतों में भी उछाल देखा जा सकता है।

PMAY-U 2.0: Now the dream of urban poor will be fulfilled, 2,646 houses approved in Haryana
PMAY-U 2.0: अब शहरी गरीबों का सपना होगा पूरा, हरियाणा में 2,646 मकानों को मंजूरी

अगर आप सोच रहे हैं कि सिर्फ राजस्थान में ही असर होगा तो जनाब यह गलतफहमी है! दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के लोगों को भी महंगाई (Inflation) की मार झेलनी पड़ सकती है। सरसों तेल के महंगा होते ही बाजार में सरसों के ऑयल से बनने वाले प्रोडक्ट्स की कीमतें भी बढ़ जाएंगी जिससे रसोई का बजट गड़बड़ा सकता है।

ज्वार, बाजरा और मक्का देंगे राहत?

लेकिन घबराइए मत! क्योंकि जहां एक तरफ सरसों की पैदावार में कमी हो रही है वहीं ज्वार, बाजरा और मक्का (Maize) के उत्पादन में बढ़ोतरी देखी जा सकती है। कृषि विशेषज्ञों की मानें तो इस साल इन फसलों का अच्छा उत्पादन होने की संभावना है, जिससे बाजार में कुछ राहत मिल सकती है।

Beware of rumours on LPG supply: Government sets up control rooms in every district
LPG supply पर अफवाहों से रहें सावधान: हरियाणा सरकार ने हर जिले में कंट्रोल रूम किए स्थापित, देखें लिस्ट

About the Author