Muskan Baby Dance: हरियाणवी डांस इंडस्ट्री की नई सनसनी मुस्कान बेबी इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। अपने जबरदस्त डांस मूव्स और कातिलाना अंदाज से वो फैंस के दिलों पर राज कर रही हैं। इतना ही नहीं, उनकी तुलना अब हरियाणवी डांस क्वीन सपना चौधरी से की जा रही है।
हाल ही में Desi Haryanvi यूट्यूब चैनल पर मुस्कान बेबी का एक नया डांस वीडियो शेयर किया गया है, जिसने इंटरनेट पर धमाल मचा दिया है। इस वीडियो में मुस्कान सलवार-सूट में स्टेज पर जबरदस्त डांस करती नजर आ रही हैं, और उनके डांस को देखकर फैंस की भीड़ झूमती दिखाई दे रही है।
मुस्कान का डांस स्टाइल देसी होने के साथ-साथ बोल्ड और एनर्जेटिक है। उनकी एक्सप्रेशन्स और स्टेज प्रजेंस गजब की है, जो दर्शकों को बांधे रखती है। वीडियो में उनकी एंट्री से लेकर एंड तक लोगों की ताली और सीटियों की गूंज सुनाई देती है।






