Muskan Baby Dance: हरियाणा की स्टेज परफॉर्मेंस इंडस्ट्री में सपना चौधरी का नाम तो हर किसी की जुबान पर है, लेकिन अब उसी राह पर मुस्कान बेबी का नाम तेजी से फेमस हो रहा है। कम उम्र में अपनी जबरदस्त डांसिंग से पहचान बनाने वाली मुस्कान, अब हरियाणवी मंचों पर भीड़ खींचने वाली चुनिंदा डांसर्स में शुमार हो चुकी हैं।
मुस्कान बेबी के स्टेज पर आते ही हजारों की भीड़ बेकाबू हो जाती है। जब वह मंच पर उतरती हैं तो सीटी, शोर और तालियों की गूंज से माहौल गूंज उठता है। चाहे हरियाणवी लोकगीत हो या फिल्मी गाना, मुस्कान अपने हर परफॉर्मेंस में जान डाल देती हैं।
यूट्यूब और सोशल मीडिया पर मुस्कान के कई डांस वीडियो छाए हुए हैं। खासकर एक वायरल वीडियो जिसमें वह टाइट सूट पहनकर लोकप्रिय हरियाणवी गीत ‘तेरी जोगन बनगी’ पर डांस कर रही हैं, फैंस को दीवाना बना रहा है।
गाना ‘तेरी जोगन बनगी’ को गायक विकास ने गाया है, जिसमें संगीत और बोल भी उन्हीं के हैं। यह गाना हरियाणा, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गांवों में बेहद लोकप्रिय है।






