Rewari सहित कई जिलों में 27 से 29 दिसंबर तक होगा सांसद खेल महोत्सव 2025,पंजीकरण की अंतिम तिथि 25 दिसंबर

Rewari जिला उपायुक्त अभिषेक मीणा ने बताया कि सांसद खेल महोत्सव 2025 का आयोजन 27 से 29 दिसंबर 2025 तक किया जाएगा। इस महोत्सव में गुरुग्राम संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गुरुग्राम, रेवाड़ी और नूंह जिलों के ग्रामीण एवं ...

रेवाड़ी की हर अपडेट के लिए जुड़ें (@rewariupdate):

Rewari जिला उपायुक्त अभिषेक मीणा ने बताया कि सांसद खेल महोत्सव 2025 का आयोजन 27 से 29 दिसंबर 2025 तक किया जाएगा। इस महोत्सव में गुरुग्राम संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गुरुग्राम, रेवाड़ी और नूंह जिलों के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में युवा खिलाड़ी भाग लेंगे।

Rewari डीसी अभिषेक मीणा ने जानकारी दी कि खेल महोत्सव में भाग लेने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 25 दिसंबर 2025 निर्धारित की गई है। इच्छुक खिलाड़ी निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं।

रेवाड़ी पुलिस
ट्रेफिक नियमों का तोड़ने वालों के खिलाफ रेवाड़ी पुलिस का बड़ा एक्शन !

उन्होंने बताया कि विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं अलग-अलग स्थानों पर आयोजित की जाएंगी। ताऊ देवीलाल खेल स्टेडियम, गुरुग्राम में एथलेटिक्स एवं बॉक्सिंग, राव तुलाराम खेल स्टेडियम, रेवाड़ी में कबड्डी (एनएस) और फुटबॉल, अहीर कॉलेज, रेवाड़ी में फुटबॉल, नेहरू खेल स्टेडियम, सिविल लाइन, गुरुग्राम में वॉलीबॉल, जूडो, जिम्नास्टिक एवं हॉकी तथा डीएवी पुलिस लाइन, नूंह में कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

डीसी ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव ‘फिट इंडिया’ अभियान और ‘खेलो इंडिया’ की भावना को सशक्त करेगा। इसका उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करना है।

रेवाड़ी के नागरिक अस्पताल के लिए  348 करोड़ का बजी मंजूर  
रेवाड़ी के नागरिक अस्पताल के लिए  348 करोड़ का बजट मंजूर  

उन्होंने बताया कि खेल महोत्सव के दौरान एथलेटिक्स, कबड्डी (एनएस), फुटबॉल, वॉलीबॉल, हॉकी, कुश्ती, बॉक्सिंग, आर्चरी, जूडो और जिम्नास्टिक सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इच्छुक प्रतिभागी https://hudle.in/pages/sansad-khel-mahotsav-2025 लिंक के माध्यम से 25 दिसंबर 2025 तक ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।

 

रेवाड़ी के गुरावड़ा स्कूल में आयोजित पोक्सो एक्ट जागरूकता कार्यशाला में छात्राओं को संबोधित करतीं सीजेएम डॉ. रेनू सोलखे
रेवाड़ी: डीएलएसए ने ‘POCSO Act’ पर लगाया स्पेशल कैंप, छात्राओं को दिए कानूनी सुरक्षा के टिप्स

About the Author
पवन कुमार वर्मा एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का कार्य अनुभव है। वे कई प्रमुख नेशनल टीवी चैनलों से जुड़े रहे हैं और वर्तमान में एक नेशनल रीजनल न्यूज़ चैनल के लिए फ्रीलांस रिपोर्टिंग कर रहे हैं। साथ ही, वे पिछले 10 वर्षों से 'रेवाड़ी अपडेट' (Rewari Update) डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के संपादक व संचालक हैं।