लोकतंत्र की मजबूती और जनसेवा में मीडिया की भूमिका अहम, निष्पक्ष व तथ्यपरक पत्रकारिता समय की जरूरत: डीसी व एसपी

राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर रेवाड़ी प्रशासन व पुलिस ने मीडियाकर्मियों को दी शुभकामनाएं लघु सचिवालय में डीसी अभिषेक मीणा और कार्यालय में एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा ने पत्रकारों से किया संवाद   रेवाड़ी, 16 नवंबर। राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर ...

रेवाड़ी की हर अपडेट के लिए जुड़ें (@rewariupdate):
  • राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर रेवाड़ी प्रशासन व पुलिस ने मीडियाकर्मियों को दी शुभकामनाएं
  • लघु सचिवालय में डीसी अभिषेक मीणा और कार्यालय में एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा ने पत्रकारों से किया संवाद

 

रेवाड़ी, 16 नवंबर। राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर सोमवार को जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की ओर से जिले के प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों को शुभकामनाएं दी गईं। इस दौरान लघु सचिवालय में उपायुक्त (डीसी) अभिषेक मीणा तथा पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय में एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा (आईपीएस) ने पत्रकारों से संवाद करते हुए लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की भूमिका की सराहना की।

 

delhi jaipur highway par hadsa
रेवाड़ी में दिल्ली-जयपुर हाइवे पर दर्दनाक सड़क हादसा !

सरकार और जनता के बीच मजबूत सेतु है मीडिया: डीसी अभिषेक मीणा

लघु सचिवालय में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती में मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। निष्पक्ष, स्वतंत्र और तथ्यपरक पत्रकारिता आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है। मीडिया सरकार और आमजन के बीच एक मजबूत सेतु के रूप में कार्य करता है। यह एक ओर जहां सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, नीतियों और विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाता है, वहीं दूसरी ओर जनसमस्याओं, सुझावों और अपेक्षाओं को प्रशासन तक पहुंचाने में भी अहम योगदान देता है।

डीसी ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वर्ष 1966 में इसी दिन भारतीय प्रेस परिषद ने कार्य करना शुरू किया था, जिसका मुख्य उद्देश्य प्रेस की स्वतंत्रता की रक्षा और पत्रकारिता के उच्च मानदंडों को बनाए रखना है। इस अवसर पर बीजेपी जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली, पीपीपी स्टेट कोऑर्डिनेटर सतीश खोला, सीटीएम जितेंद्र कुमार और डीआईपीआरओ संदीप कुमार विशेष रूप से मौजूद रहे।

rewari
Rewari : मुकेश हत्याकांड पुलिस का खुलासा , 2 आरोपी गिरफ्तार

sp rewari press day

पुलिस और प्रेस दोनों का ध्येय समाज की सेवा और सच का साथ: एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा

दूसरी ओर, पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी हेमेंद्र कुमार मीणा (आईपीएस) ने अपने कार्यालय में जिले के मीडियाकर्मियों से विशेष शिष्टाचार भेंट की और सभी पत्रकारों को पुष्प भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि पुलिस और प्रेस अलग-अलग मोर्चों पर काम करते हैं, लेकिन दोनों का अंतिम लक्ष्य समाज की भलाई, शांति-व्यवस्था कायम रखना और जनसेवा ही है।

rewari police news
कैब बुक करके की थी वारदात, चढ़े रेवाड़ी पुलिस के हत्थे !

एसपी ने रेवाड़ी पुलिस द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान, साइबर अपराध जागरूकता, यातायात नियमों की पालना और महिला सुरक्षा जैसे अभियानों को जन-जन तक पहुंचाने में स्थानीय मीडिया के सक्रिय सहयोग की सराहना की। उन्होंने कहा कि पत्रकारों की रचनात्मक आलोचना और तथ्यों पर आधारित रिपोर्टिंग पुलिस की कार्यप्रणाली को और अधिक पारदर्शी तथा जनहितैषी बनाने में मदद करती है।

About the Author