रेवाड़ी रेलवे स्टेशन से 20 किलो, 800 ग्राम डोडा पोस्त सहित एक महिला को पुलिस ने काबू किया है. पुलिस की प्राथमिक पूछताछ में सामने आया है कि महिला पंजाब के भटिंडा की रहने वाली है जो चितौड़ से ये नशीला पदार्थ लेकर पंजाब जा रही थी, जो इससे पहले एक बार पहले भी इसी तरह से सामान लेकर जा चुकी है, लेकिन इस बार रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान ये महिला पुलिस के हत्थे चढ़ गई.
बता दें कि करीबन 2 महीने में 4 एनडीपीएस के केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है, इस केस में भी जीआरपी रेवाड़ी थाने में केस दर्ज किया गया है, जीआरपी एसपी प्रबीना पी के निर्देश पर रेवाड़ी स्टेशन पर खाटूश्याम मेले को लेकर स्पेशल चेकिंग अभियान चलाया हुआ है, उन्होंने लोगों से अपील भी कि है कि कुछ भी संदिग्ध लगने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें.
इनकी टीम ने की कार्रवाई
नशीला पदार्थ की रोकथाम वह क्राइम कंट्रोल को रोकथाम के लिए चेकिंग के दौरान रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर प्रबंधक थाना जीआरपी PSI नवीन कुमार द्वारा गठित टीम, जिसमें SI सतपाल, SI कृपाल, LASI उर्मिला , LHC पुनम , LEHC बिंदु , सिपाही धर्मेंद्र, सिपाही मनीष, सिपाही साकेत, वह आरपीएफ क्राइम टीम से SI अशोक द्वारा कंबाइन चेकिंग की गई. इस दौरान एक महिला संदिग्ध लगने पर चेकिंग की गई.
महिला पंजाब की रहने वाली
वहीँ डीएसपी राजेश चैची ने बताया कि महिला पंजाब के भटिंडा की रहने वाली है, जो दो बैग में डोडा पोस्त लेकर पंजाब जा रही थी. पुलिस इस मामले में केस दर्ज कर महिला का पुलिस रिमांड लिया जाएगा. ताकि नशीला पदार्थ मुहिया कराने वाले और जहाँ सप्लाई किया जाना था, उन ठिकाने तक पहुँचा का सके.












