रेवाड़ी एसपी हेमेन्द्र कुमार मीणा ने बताया कि 26 नवम्बर की शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक पुरे जिले में विशेष नाकाबंदी एवं वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस विशेष अभियान के दौरान जिले के सभी प्रमुख चौराहों, संवेदनशील मार्गों और सीमावर्ती नाकों पर रेवाड़ी पुलिस टीमों ने मोर्चा संभाला। चेकिंग के दौरान यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले कुल 670 वाहन चालकों के चालान काटे गए, जबकि दस्तावेजों की कमी व गंभीर अनियमितता पाए जाने पर 47 वाहनों को मौके पर ही इम्पाउंड (जब्त) किया गया।
कुल 670 वाहन चालकों के काटे चालान

पुलिस ने 56 चालान ट्रिपल राइडिंग, 48 चालान बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (HSRP), 27 चालान बिना नंबर प्लेट के वाहन, 03 चालान ड्रिंक एंड ड्राइव, 01 चालान ब्लैक फिल्म वाहन व अन्य यातायात नियमों की उल्लंघना करने वाले कुल 670 वाहन चालकों के चालान काटे गए, जबकि गंभीर अनियमितता पाए जाने 47 वाहनों को मौके पर ही इम्पाउंड (जब्त) किया गया।
एसपी रेवाड़ी का जनता से अपील
एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस असामाजिक तत्वों और संदिग्ध वाहनों के खिलाफ जिला पुलिस ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर कार्य कर रही है। सर्दी और कोहरे के मौसम में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने तथा अपराधियों के मंसूबों को नाकाम करने के लिए इस तरह के औचक व विशेष चेकिंग अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेंगे। उन्होंने जनता से ट्रेफिक नियमों का पालन करने की भी अपील की है |











