Haryana: साइबर ठगों को पकड़ने आई हरियाणा पुलिस की टीम ACB के हत्थे चढ़ी, 6 लाख नकद बरामद

Haryana: राजस्थान में साइबर ठगों की तलाश में आई हरियाणा पुलिस की एक टीम खुद भ्रष्टाचार के आरोपों में फंस गई। अजमेर ACB की टीम ने कुचामन-डीडवाना में कार्रवाई करते हुए हरियाणा पुलिस के एक सब-इंस्पेक्टर और उसकी टीम के ...

Haryana: राजस्थान में साइबर ठगों की तलाश में आई हरियाणा पुलिस की एक टीम खुद भ्रष्टाचार के आरोपों में फंस गई। अजमेर ACB की टीम ने कुचामन-डीडवाना में कार्रवाई करते हुए हरियाणा पुलिस के एक सब-इंस्पेक्टर और उसकी टीम के सदस्यों को 6 लाख रुपये की संदिग्ध नकदी के साथ हिरासत में लिया है।

ACB जयपुर मुख्यालय के निर्देश पर शनिवार देर रात यह कार्रवाई की गई। एसीबी टीम ने हरियाणा पुलिस की गाड़ी (HR 24 GB 2222) को रोककर तलाशी ली, जिसमें नकद राशि बरामद हुई। पूछताछ के दौरान पुलिसकर्मी राशि के संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए, जिसके बाद सब-इंस्पेक्टर सहित पूरी टीम को हिरासत में लेकर ACB कार्यालय लाया गया। वाहन को भी जब्त कर लिया गया है।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

बताया गया कि ACB मुख्यालय को गोपनीय सूचना मिली थी कि हरियाणा साइबर क्राइम टीम कुचामन में ठहरी है और साइबर ठगी के एक मामले में संदिग्धों को पूछताछ के नाम पर पकड़कर कथित रूप से डराने-धमकाने के जरिए वसूली की गई। सूचना मिलते ही एसीबी ने कुचामन के त्रिशिंगिया क्षेत्र में दबिश दी, जहां टीम ठहरी हुई थी।

गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले जोधपुर में हरियाणा क्राइम ब्रांच का एक सहायक उप निरीक्षक 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रैप हुआ था। मामले में आगे की जांच जारी है।

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

Source: नवभारत टाइम्स

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !
About the Author