Monsoon Update: हरियाणा में आज मौसम बदल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के 7 जिलों में 25 से 50 प्रतिशत और 15 जिलों में 25 प्रतिशत बारिश की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार आज पूरे हरियाणा में बारिश का अलर्ट है। प्रदेश के 7 जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में 25 से 50 फीसदी बारिश होने की संभावना है।
बारिश की चेतावनी
वहीं कल 12 मई को अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत और सोनीपत में 25 फीसदी तक बारिश की संभावना है, जबकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने वाला है।
13 मई को 4 जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र में 25 प्रतिशत तक बारिश हो सकती है और अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।
इसके अलावा 14 मई को 14 जिलो में हिसार, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और मेवात में 25 प्रतिशत तक बारिश की संभावना है। अन्य जिलों का मौसम शुष्क रहेगा।
मानसून का जल्द आगमन
मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर चंद्रमोहन के मुताबिक इस साल दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल में 27 मई को दस्तक दे सकता है, जो सामान्य तिथि 1 जून से 4 दिन पहले हैं। यह 2009 के बाद सबसे जल्द आगमन होगा, जब मानसून 23 मई को पहुंचा था। उन्होंने स्पष्ट किया कि केरल में मानसून के जल्दी पहुंचने का मतलब नहीं कि यह पूरे देश में उसी तरह फैलेगा।
8 जुलाई तक मानसून पूरे देश में छा जाएगा और 17 सितंबर से उत्तर-पश्चिम भारत से वापसी शुरू कर 1 5 अक्टूबर तक पूरी तरह लौट जाएगा। अच्छी बारिश की संभावना जताई जा रही है, जो किसानों के लिए राहत भरी बात है।






