Haryana Weather: हरियाणा में मानसून सक्रिय, 8 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट

Haryana Weather: हरियाणा में मानसून ने पूरी तरह से दस्तक दे दी है और इसके प्रभाव से राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। रविवार को प्रदेश के 16 जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की ...

Haryana Weather: हरियाणा में मानसून ने पूरी तरह से दस्तक दे दी है और इसके प्रभाव से राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। रविवार को प्रदेश के 16 जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई, वहीं सोमवार को भी कई इलाकों में रिमझिम और तेज बारिश का दौर जारी है।

मौसम विभाग के अनुसार, इस बार मानसून सामान्य से पांच दिन पहले ही हरियाणा पहुंच गया है, जिससे बारिश का स्तर पिछले साल की तुलना में काफी बेहतर रहा है।

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

29 जून को मानसून ने पूरे हरियाणा को कवर कर लिया था। इसके अगले ही दिन यानी रविवार को राज्य के 16 जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। पानीपत, अंबाला, यमुनानगर, पंचकूला और झज्जर में रातभर बारिश होती रही। वहीं सोमवार सुबह हिसार, गुरुग्राम, फरीदाबाद और झज्जर जैसे जिलों में घने बादल छाए हुए हैं और कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हो रही है।

मौसम विभाग का अलर्ट

PMAY-U 2.0: Now the dream of urban poor will be fulfilled, 2,646 houses approved in Haryana
PMAY-U 2.0: अब शहरी गरीबों का सपना होगा पूरा, हरियाणा में 2,646 मकानों को मंजूरी

चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र ने सोमवार के लिए पूरे प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, हरियाणा के 8 जिलों अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, जींद, पानीपत और सोनीपत में तेज बारिश होने की संभावना है।

Beware of rumours on LPG supply: Government sets up control rooms in every district
LPG supply पर अफवाहों से रहें सावधान: हरियाणा सरकार ने हर जिले में कंट्रोल रूम किए स्थापित, देखें लिस्ट
About the Author