शूट के दौरान पॉप सिंगर, मॉडल को सांप ने डसा, वीडियो वायरल

देश –दुनिया में तमाम मॉडल और सिंगर ऐसी स्टाइल जनता के बीच लेकर आते है. जो उनको दूसरों से खास बनाती है. लेकिन कई बार उनके लिए ये बेहद नुकसानदायक भी हो जाता है. एक गाने पर शूट कर रही ...

शूट के दौरान पॉप सिंगर, मॉडल को सांप ने डसा, वीडियो वायरल

देश –दुनिया में तमाम मॉडल और सिंगर ऐसी स्टाइल जनता के बीच लेकर आते है. जो उनको दूसरों से खास बनाती है. लेकिन कई बार उनके लिए ये बेहद नुकसानदायक भी हो जाता है. एक गाने पर शूट कर रही पॉप सिंगर को सांप ने डस लिया. जिसका वीडियो भी उन्होंने अपने इन्स्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है.

इस वीडियो में दिख रहा है कि वह सांपों से घिरी हुई हैं और ब्लैक रंग की ड्रेस पहनकर फर्श पर लेटी हुई हैं। इस दौरान उनके ऊपर कुछ सांप भी रख दिए जाते हैं। जैसे ही उनके ऊपर सांप रखा जाता है वो मुस्कुराने लगती हैं, इसी बीच एक सफेद रंग का सांप भी उनके ऊपर रखा जाता है।

इसके बाद अचानक ब्लैक कलर का सांप उनके चेहरे के निचले हिस्से में ठुड्डी पर काट लेता है और वह चीख उठती हैं। जैसे ही सांप उनके चेहरे पर काटता है, उसे आसपास मौजूद लोग पकड़ते हैं और अलग करते हैं। यह खतरनाक नजारा कैमरे में भी कैद हो गया। गनीमत इस बात की रही कि यह कोई जहरीला सांप नहीं था। इन सांपों को शायद इसीलिए वहां रखा गया था कि सिंगर का वीडियो शूट सही से हो जाए लेकिन इसी में से एक ने उन्हें डस लिया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिंगर की तबीयत बिलकुल ठीक है और सांप के डसने से उन्हें नुकसान नहीं हुआ है। यह वीडियो उन्होंने खुद इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। जैसे ही वीडियो वायरल हुआ लोग उनकी आलोचना भी करने लगे। वहीं कुछ लोग उन्हें सांप से सावधान रहने की भी सलाह देने लगे।

यहां देखें वीडियो..

rewari update
Rewari News : इन दो महिलाओं की Video Viral ! रेवाड़ी की राजनीति गरमाई , देखें क्या है पूरा मामला !

View this post on Instagram

Manisha Mittal Murder :Had already expressed apprehension about a threat to life.
Manisha Mittal Murder : पहले ही जताया था जान का खतरा, वायरल वीडियो के बाद पुलिस पर उठे सवाल

A post shared by Maeta (@maetasworld)

The untold story of the bravery of Rewari's brave Rao Tularam
Untold story: रेवाड़ी के वीर राव तुलाराम के शौर्य की अनकही गाथा, जिन्होने अंग्रेजों को दी खुली चुनौती

About the Author