Mini Bypass: हरियाणा के इस शहर में बनेगा नया बाईपास, यह रहेगा रूट

Mini Bypass: हरियाणा के सोनीपत के लोगों के लिए अच्छी खबर है। सोनीपत को जल्दी ही मिनी बाईपास की सौगात मिलने वाल है। यह मिनी बाईपास गोहाना रोड बाईपास से डीक्रस्ट के पीछे से होते हुए गांव रेवली के पास ...

Mini Bypass: हरियाणा के सोनीपत के लोगों के लिए अच्छी खबर है। सोनीपत को जल्दी ही मिनी बाईपास की सौगात मिलने वाल है। यह मिनी बाईपास गोहाना रोड बाईपास से डीक्रस्ट के पीछे से होते हुए गांव रेवली के पास मुरथल रोड और इसके बाद बहालगढ़ रोड को सीधे जोड़ेगा। इस सड़क मार्ग के निर्माण से लोगों को सुगम ट्रैफिक संचालन के साथ नेशनल हाईवे – 44 के लिए आवाजाही का एक और अतिरिक्त विकल्प मिलेगा।

मिनी बाईपास का निर्माण कार्य शुरू
इससे पहले रोहतक रोड को ककरोई रोड से जोड़ने के लिए 2.5 km लंबे मिनी बाईपास का निर्माण कार्य शुरु हो चुका है। इसके निर्माण कार्य को 6 महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। लोगों को ट्रैफिक जाम से छुटकारा दिलाने के लिए रोहतक रोड से ककरोई तक 33 फुट चौड़े मिनी बाईपास का निर्माण करने की योजना बनाई गई थी। पिछले साल अगस्त महीने में हुई वित्त एवं अनुबंध कमेटी की बैठक में मिनी बाईपास के निर्माण के लिए 4.01 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया गया था।

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

यह रहेगा रूट
पिछले महीने सोनीपत मेट्रो डिवलपमेंट अथॉरिटी के मुख्य सलाहकार डीएस ढेसी की अध्यक्षता में हुई मीटिंग में गोहाना रोड बाईपास से लेकर मुरथल रोड और बहालगढ़ रोड को एक मिनी बाईपास के जरिए जोड़ने की संभावनाओं पर चर्चा की गई थी।

गोहाना रोड बाईपास से सिंचाई विभाग का एक सूखा रजबाहा मौजूद हैं। यह डीक्रस्ट के पास से गांव रेवली के पास मुरथल रोड और गाए बहालगढ़ रोड तक जाता है। इस पर अगर टू-लेन सड़क बनाई जाए तो यह लोगों के लिए मिनी बाईपास का काम करेगा। इस सड़क के बनने से मुरथल रोड से सीधे बहालगढ़ रोड पर पहुंचा जा सकेगा। वहीं, मुरथल रोड से सीधे गोहाना बाईपास पर आवाजाही हो सकेगी।

PMAY-U 2.0: Now the dream of urban poor will be fulfilled, 2,646 houses approved in Haryana
PMAY-U 2.0: अब शहरी गरीबों का सपना होगा पूरा, हरियाणा में 2,646 मकानों को मंजूरी

About the Author