Mayer Salary Increase: हरियाणा में मेयरों की बल्ले-बल्ले, सैलरी में हुई बढ़ोत्तरी

Mayer Salary Increase: हरियाणा में नए चुने 10 नगर निगमों के मेयर 28 नगर पालिका परिषद के प्रधान और 687 वार्डों के पार्षदों-मेंबरों को आज, 25 मार्च को पंचकूला में शपथ दिलाई गई। इस दौरान CM ने निकायों के लिए ...

Mayer Salary Increase: हरियाणा में नए चुने 10 नगर निगमों के मेयर 28 नगर पालिका परिषद के प्रधान और 687 वार्डों के पार्षदों-मेंबरों को आज, 25 मार्च को पंचकूला में शपथ दिलाई गई। इस दौरान CM ने निकायों के लिए ऑनलाइन पोर्टल व मोबाइल एप लॉन्च किया। इसके साथ ही निकायों के लिए 587 करोड़ की रकम भी जारी की गई। थोड़ी देर में CM संबोधित करेंगे।

इससे पहले अंबाला उपचुनाव में मेयर चुनीं गईं भाजपा की शैलजा सचदेवा से मेयरों की शपथ की शुरुआत की गई। इसके बाद यमुनानगर से सुमन बहमनी, करनाल से रेणुबाला गुप्ता, पानीपत से कोमल सैनी, फरीदाबाद से प्रवीन जोशी, गुरुग्राम से राज रानी, मानेसर से निर्दलीय डॉ. इंद्रजीत यादव,हिसार से प्रवीन कुमार पोपली, रोहतक से राम अवतार वाल्मीकि और सोनीपत से राजीव जैन को शपथ दिलाई गई।

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

इसके बाद नगर पालिकाओं के प्रधान और मेंबरों को एक साथ शपथ दिलाई गई। शपथग्रहण पूरी होने के बाद CM नायब सैनी ने ताली बजाकर नए चुने प्रतिनिधियों को बधाई दी।

इस समारोह में मंत्री अनिल विज, विपुल गोयल, कृष्ण लाल पंवार, गौरव गौतम के अलावा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली भी मौजूद हैं।

PMAY-U 2.0: Now the dream of urban poor will be fulfilled, 2,646 houses approved in Haryana
PMAY-U 2.0: अब शहरी गरीबों का सपना होगा पूरा, हरियाणा में 2,646 मकानों को मंजूरी

मेयर का मानदेय 30 हजार हुआ

शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने बताया- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मेयर का 30 हजार, सीनियर डिप्टी मेयर का 25 हजार और डिप्टी मेयर का 20 हजार मानदेय किया है। इसी तरह नगर परिषद प्रधान का 18 हजार, नगर पालिका प्रधान 15 हजार, उप प्रधान का 12 हजार मासिक मानदेय किया गया है। पार्षदों का भी मानदेय बढाया गया है।

Beware of rumours on LPG supply: Government sets up control rooms in every district
LPG supply पर अफवाहों से रहें सावधान: हरियाणा सरकार ने हर जिले में कंट्रोल रूम किए स्थापित, देखें लिस्ट

About the Author