Big Investment: हरियाणा में मारुती उद्योग 20 हजार करोड़ रु से ज्यादा का करेगी निवेश

मुख्यमंत्री सोनीपत के खरखौदा में स्थित इंडस्ट्रियल मॉडल टाउनशिप (आईएमटी) में स्थापित किए जाने वाले मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (एमएसआईएल) और सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के प्लांट के लिए भूमि के आवंटन को लेकर आयोजित समझौता हस्ताक्षर कार्यक्रम में ...

मुख्यमंत्री सोनीपत के खरखौदा में स्थित इंडस्ट्रियल मॉडल टाउनशिप (आईएमटी) में स्थापित किए जाने वाले मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (एमएसआईएल) और सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के प्लांट के लिए भूमि के आवंटन को लेकर आयोजित समझौता हस्ताक्षर कार्यक्रम में बोल रहे थे। यह समझौता हरियाणा स्टेट इंडस्ट्रियल एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (HSIIDC) और मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (एमएसआईएल)/सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के बीच हुआ। खरखौदा में क्रमश: 800 एकड़ और 100 एकड़ भूमि पर मारुति के नए प्लांट स्थापित किए जाने हैं।

 

900 एकड़ जमीन अधिग्रहित

cm

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि यह कार्यक्रम एतिहासिक है, वे यह नहीं कहेंगे कि आज एक नया इतिहास बन गया है बल्कि यह कहेंगे कि 40 साल बाद इतिहास ने खुद को दोहराया है। उन्होंने कहा कि 40 साल पहले भी एक एमओयू हुआ था जिसने हरियाणा के विकास की तस्वीर और तकदीर को बदलने में बड़ी भूमिका निभाई और आज एक नया समझौता हुआ जिसमें 900 एकड़ जमीन हरियाणा राज्य औद्योगिक अवसंरचना विकास निगम (HSIIDC) के माध्यम से अधिग्रहित किया गया और इस जमीन को आज मारुति सुजुकी को हेंडओवर किया गया। उन्होंने कहा कि आज के कार्यक्रम में 2400 करोड़ रुपए HSIIDC के माध्यम से हरियाणा को दिया गया है। हरियाणा के इतिहास में पहली बार इतना बड़ा ट्रांजेक्शन हुआ है। यह समझौता हरियाणा में विकास की नई पटकथा लिखेगा।

deputy cm

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

13 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

उन्होंने कहा कि प्लांट के स्थापित होने से 13 हजार लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। प्लांट के लिए 2400 करोड़ की जमीन ली गई है तथा 20 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का इन्वेस्टमेंट किया जाना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मारुति के कारण गुरुग्राम विकसित हुआ। इनके कारण से गुरुग्राम के अंदर ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री का इजाफा हुआ, कई कंपनियां यहां आई। अन्य इंडस्ट्री ने भी गुरुग्राम की आर्थिक प्रगति में अहम भूमिका निभाई। मुख्यमंत्री ने मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के चेयरमैन आरसी भार्गव से निवेदन किया कि मारुति का कॉरपोरेट ऑफिस अभी तक दिल्ली में है, इसे भी हरियाणा शिफ्ट किया जाए।

 

मनोहर लाल ने कहा कि हमने इंडस्ट्री को सभी प्रकार की सुविधाएं दी हैं। हमने सर्विसेज के लिए भी सुविधाएं देनी शुरू की हैं। चाहे एजुकेशन, हेल्थ अथवा आईटी से जुड़ी सर्विसेज हो, सभी को बुनियादी सुविधाएं दी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि हम उद्योग के नाते लगातार आगे बढ़ रहे हैं। जो भी सहायता चाहिए, पॉलिसी में जो भी बदलाव चाहिए, हम सब करने को तैयार। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपकी डिमांड और सुझाव के हिसाब से हम आगे बढ़ेंगे।

 

PMAY-U 2.0: Now the dream of urban poor will be fulfilled, 2,646 houses approved in Haryana
PMAY-U 2.0: अब शहरी गरीबों का सपना होगा पूरा, हरियाणा में 2,646 मकानों को मंजूरी

maruti

 खरखौदा औद्योगिक हब बनकर उभरेगा

मुख्यमंत्री ने कहा कि खरखौदा नया विकसित होता हुआ क्षेत्र है। यह एयरपोर्ट से 65 किलोमीटर दूर, रेलवे स्टेशन और एनएच से 18 किमी दूर है तथा केएमपी से भी इसका लिंक है। यहां मारुति जैसी बड़ी कंपनियों के निवेश करने से औद्योगिक माहौल को सकारात्मक बल मिला है। आने वाले दिनों में यह क्षेत्र औद्योगिक हब बनकर उभरेगा और इससे क्षेत्र के विकास का पहिया तेजी से घूमेगा। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा हिसार के एयरपोर्ट को भी विकसित किया जा रहा है। हिसार पुराना औद्योगिक नगर है। परंपरागत इंडस्ट्री के साथ-साथ नई इंडस्ट्री बनाई जा रही हैं जैसे कि हिसार में बल्क ड्रग पार्क, डिफेंस से जुड़े प्रोडक्शन इत्यादि को बढ़ावा दिया जा रहा है।

 

 

Beware of rumours on LPG supply: Government sets up control rooms in every district
LPG supply पर अफवाहों से रहें सावधान: हरियाणा सरकार ने हर जिले में कंट्रोल रूम किए स्थापित, देखें लिस्ट

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के अलावा उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के चेयरमैन आरसी भार्गव, मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के एग्जीक्यूटिव वाइस चेयरमैन केनिची आयुकावा, मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ हिसाशी टैक्योची मौजूद रहे। इसके अलावा सांसद सुनीता दुग्गल, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव डी एस ढेसी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वी उमाशंकर, उद्योग विभाग के प्रधान सचिव विजेंद्र कुमार, हरियाणा राज्य औद्योगिक अवसंरचना विकास निगम के प्रबंध निदेशक विकास गुप्ता सहित हरियाणा सरकार और सुजुकी इंडिया लिमिटेड के कई वरिष्ठ अधिकारी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

About the Author