LPG Supply Update: हरियाणा में गैस, पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं, सरकार ने अफवाहों पर दी सफाई

LPG Supply Update: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आज खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में वर्तमान में मिडिल ईस्ट में उत्पन्न युद्ध जैसी परिस्थितियों के ...

LPG Supply Update: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आज खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में वर्तमान में मिडिल ईस्ट में उत्पन्न युद्ध जैसी परिस्थितियों के कारण एलपीजी गैस की आपूर्ति बाधित होने संबंधी फैल रही अफवाहों की स्थिति पर चर्चा की गई। बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव राजा शेखर वुंडरू, महानिदेशक  अंशज सिंह तथा ऑयल कंपनियों के अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक के दौरान अधिकारियों ने अवगत करवाया कि भारत सरकार के पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा 9 मार्च को जारी एक आदेश में प्राथमिक क्षेत्रों के लिए घरेलू LPG  की आपूर्ति तथा उसके समुचित एवं समान वितरण एवं उपलब्धता सुनिश्चित करने के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा – निर्देश जारी किये गए हैं।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

ऑयल कंपनियों के अधिकारियों द्वारा बताया गया कि वर्तमान में पेट्रोल, डीज़ल एवं घरेलू LPG गैस की आपूर्ति पूरी तरह से सामान्य है तथा ऑयल कंपनियों के पास पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त गैस की आपूर्ति निरंतर रूप से प्राप्त हो रही है। हालाँकि कमर्शियल सिलेंडरों की आपूर्ति में अस्थाई रूप से बाधा आ रही है। कमर्शियल सिलेंडरों की आपूर्ति में प्राथमिकता शिक्षण संस्थानों और अस्पतालों को दी जा रही है और शेष आपूर्ति को सुनिश्चित करने के लिए ऑयल कंपनियां लगातार प्रयास कर रही हैं।

सरकार द्वारा यह भी सुनिश्चित किया गया है कि घरेलू LPG गैस की निर्बाध आपूर्ति बनी रहे तथा किसी भी प्रकार की चोरी या कालाबाज़ारी पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से राज्य के सभी उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों और जिला खाद्य एवं आपूर्ति तथा पूर्ती नियंत्रकों को आवश्यक दिशा – निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

Commonwealth Games: Haryana athletes won 10 medals; Aarti Singh Rao extended her congratulations.
Commonwealth Games: हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीते 10 पदक, आरती सिंह राव ने दी शुभकामनाएं

राज्य सरकार ने आमजन से अपील की है कि एलपीजी गैस की आपूर्ति को लेकर फैल रही अफवाहों पर ध्यान न दें तथा किसी भी प्रकार की अनावश्यक घबराहट एवं भण्डारण से बचें क्यूंकि राज्य में आवश्यक पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति सुचारु रूप से जारी है।

Solar Rooftop Scheme 2026:
Solar Rooftop Scheme 2026: जानें सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया
About the Author