Bhojpuri Song: निरहुआ यानी दिनेश लाल यादव का स्टारडम भोजपुरी सिनेमा में बहुत ही खास है, और उनका हर नया गाना फैंस के बीच धूम मचा देता है। हाल ही में उनका गाना “रहिया धीरे-धीरे” खूब चर्चा में है। इस गाने में निरहुआ के साथ भोजपुरी क्वीन काजल राघवानी की शानदार केमेस्ट्री नजर आ रही है।
गाने में निरहुआ और काजल राघवानी की रोमांटिक जोड़ी को बहुत पसंद किया जा रहा है। इस गाने का फिल्मांकन भी बेहद आकर्षक है, जिसमें निरहुआ मोटरसाइकिल पर काजल राघवानी के साथ घूमते हुए नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही काजल अपनी सहेलियों के साथ साइकिल पर जाती नजर आ रही हैं, जो इस गाने को और भी दिलचस्प बना देता है।
गाना “रहिया धीरे-धीरे” दो महीने में ही यूट्यूब पर 676K से ज्यादा व्यूज हासिल कर चुका है, जो निरहुआ के फैंस के बीच उसकी जबरदस्त लोकप्रियता को दर्शाता है। इस गाने को ओम झा ने गाया है और म्यूजिक भी ओम झा ने ही कंपोज किया है, जबकि इसके बोल अरविंद तिवारी ने लिखे हैं।






