किसानों के लिए खुशखबरी,अब 72 की बजाय 48 घंटे में किसानों के खातों में आएगी फसल की राशि

उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि अब किसानों को 72 घंटे की बजाय 48 घंटे में फसल भुगतान का पैसा दिया जायेगा.पिछली बार आई फॉर्म कटने के बाद में पेमेंट देते थे. लेकिन अबकी बार किसानों को आई-फार्म का ...

उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि अब किसानों को 72 घंटे की बजाय 48 घंटे में फसल भुगतान का पैसा दिया जायेगा.पिछली बार आई फॉर्म कटने के बाद में पेमेंट देते थे. लेकिन अबकी बार किसानों को आई-फार्म का इंतजार नहीं करना होगा, जैसे ही फसल का मंडी से एग्जिट पास बनेगा उसके 48 घंटे में किसानों को उनके खाते में पैसे आ जायेंगे.

उन्होंने कहा है कि गवर्नमेंट ऑफ़ इंडिया ने भी इसके बारे में समीक्षा की थी. पिछले साल किसानों को सवा करोड़ के आसपास ब्याज दिया था. इस बार किसानों को 48 घंटे के अंदर पैसे उनके खातों में डाल दिए जाएंगे. मंडियों में खरीफ फसल की खरीद को लेकर सरकार पूरी तरह तैयार है. सभी मंडियों में व्यापक प्रबंध किये गये हैं.

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

About the Author