Bhojpuri Video: खेसारी लाल यादव और कनिष्का रावत की जोड़ी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में एक बेहतरीन और रोमांटिक ऑन-स्क्रीन कपल के तौर पर मशहूर है। दोनों का रोमांटिक कैमिस्ट्री दर्शकों के बीच हमेशा से ही बहुत पसंद किया जाता है। खेसारी लाल यादव के गाने जब भी रिलीज होते हैं, वो सोशल मीडिया और यूट्यूब पर तुरंत हिट हो जाते हैं, और फैंस इन गानों का बेसब्री से इंतजार करते हैं।
अब हाल ही में उनका नया गाना “साड़ी के प्लेट” इंटरनेट पर खूब तहलका मचा रहा है। खेसारी और कनिष्का की जोड़ी ने इस गाने में अपनी दमदार और रोमांटिक परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीत लिया है। गाने के बोल, खेसारी की आवाज़ और कनिष्का की अदाएं सब कुछ बेहद आकर्षक हैं। यह गाना रिलीज होते ही यूट्यूब पर वायरल हो गया और महज 5 महीनों में ही इस गाने ने 22 मिलियन से ज्यादा व्यूज बटोर लिए हैं।
खेसारी और कनिष्का का रोमांटिक अंदाज और दोनों के बीच की जबरदस्त जोड़ी ने एक बार फिर से साबित कर दिया है कि इनकी कैमिस्ट्री दर्शकों के बीच हमेशा हिट रहती है। कनिष्का रावत, जो भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेज में से एक हैं, और खेसारी लाल यादव, जो भोजपुरी के सुपरस्टार एक्टर और सिंगर माने जाते हैं, दोनों का ये गाना दर्शकों के बीच छा गया है।






