Bhojpuri: खेसारी लाल के ‘छुवे दा बदन’ गाना छाया इंटरनेट पर, आम्रपाली संग किया जमकर रोमांस

Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा में खेसारी लाल यादव और आम्रपाली दुबे की जोड़ी हमेशा से दर्शकों के बीच खास रही है, और उनका गाना ‘छूवे दा बदन’ इस बात का एक बेहतरीन उदाहरण है। 2023 में रिलीज हुआ यह गाना आज भी लोगों ...

Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा में खेसारी लाल यादव और आम्रपाली दुबे की जोड़ी हमेशा से दर्शकों के बीच खास रही है, और उनका गाना ‘छूवे दा बदन’ इस बात का एक बेहतरीन उदाहरण है। 2023 में रिलीज हुआ यह गाना आज भी लोगों के दिलों पर राज कर रहा है। उनकी हॉट और इंटेंस केमिस्ट्री ने इस गाने को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। खासकर आम्रपाली दुबे की गुलाबी साड़ी में दिख रही खूबसूरती और उनके शानदार डांस मूव्स ने गाने को और भी आकर्षक बना दिया है। वहीं, खेसारी लाल यादव भी अपने अंदाज में गाने में छाए हुए हैं।

यह गाना अब तक 55 करोड़ 50 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और इसे 5 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं, जो इस गाने की पॉपुलैरिटी को साबित करता है। खेसारी और आम्रपाली की केमिस्ट्री इस गाने में शानदार नजर आ रही है, और उनके फैंस सोशल मीडिया पर उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

The untold story of the bravery of Rewari's brave Rao Tularam
Untold story: रेवाड़ी के वीर राव तुलाराम के शौर्य की अनकही गाथा, जिन्होने अंग्रेजों को दी खुली चुनौती

गाने को खेसारी लाल यादव और इंदु सोनाली ने गाया है, और म्यूजिक कंपोज छोटे बाबा ने किया है। सुमित सिंह चंद्रवंशी ने इसके बोल लिखे हैं। खेसारी और आम्रपाली की जोड़ी भोजपुरी सिनेमा की सबसे सुपरहिट जोड़ियों में से एक मानी जाती है, और जब भी ये दोनों साथ आते हैं, तो दर्शकों को धमाल मचाने वाला कंटेंट मिलता है।

These rules will change from 1 September 2025
Rule Changes: 1 सितंबर 2025 से बदल जाएंगे ये नियम, आम आदमी की जेब पर होगा सीधा असर

About the Author