Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा के हिट मशीन कहे जाने वाले सुपरस्टार खेसारी लाल यादव एक बार फिर अपने नए गाने ‘साड़ी के प्लेट’ के साथ धमाल मचा रहे हैं। हाल ही में रिलीज़ हुआ यह गाना इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है और दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।
गाने में खेसारी लाल यादव के साथ कनिष्का नजर आ रही हैं, जिनकी स्क्रीन प्रेजेंस और खेसारी संग केमिस्ट्री को दर्शक खासा पसंद कर रहे हैं। यह जोड़ी पहली बार साथ नजर आई है, लेकिन रोमांस और परफॉर्मेंस के लिहाज से उन्होंने दर्शकों का दिल जीत लिया है।
‘साड़ी के प्लेट’ एक रोमांटिक और एंटरटेनिंग ट्रैक है, जिसमें गांव की सादगी और भोजपुरी संस्कृति की झलक मिलती है। डीके दीवाना के बोल दिलों को छूते हैं, जबकि आर्य शर्मा का संगीत कानों में मिठास घोलता है।






