Bhojpuri Song: खेसारी लाल ने एक बार फिर लोगों को बनाया दीवाना, नया गाना यूट्यूब पर कर रहा ट्रेंड

Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव को यूं ही “ट्रेंडिंग स्टार” नहीं कहा जाता। उनके गाने रिलीज होते ही यूट्यूब पर ट्रेंडिंग में आ जाते हैं, और लाखों-करोड़ों व्यूज बटोरते हैं। हाल ही में खेसारी के दो ...

Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव को यूं ही “ट्रेंडिंग स्टार” नहीं कहा जाता। उनके गाने रिलीज होते ही यूट्यूब पर ट्रेंडिंग में आ जाते हैं, और लाखों-करोड़ों व्यूज बटोरते हैं। हाल ही में खेसारी के दो नए गाने रिलीज हुए हैं।

6 जून को खेसारी लाल यादव का नया भोजपुरी गाना ‘मौसमी’ यूट्यूब पर रिलीज हुआ है। इस गाने को मानस रिकॉर्ड्स भोजपुरी चैनल पर अपलोड किया गया है। रिलीज से पहले ही गाने का पोस्टर और अपडेट 5 जून को सोशल मीडिया पर शेयर कर दी गई थी, जिससे फैंस में उत्साह पहले से ही बना हुआ था।

The untold story of the bravery of Rewari's brave Rao Tularam
Untold story: रेवाड़ी के वीर राव तुलाराम के शौर्य की अनकही गाथा, जिन्होने अंग्रेजों को दी खुली चुनौती

गाने को खेसारी लाल यादव के साथ करिश्मा कक्कड़ ने गाया है और इसे खूबसूरत एक्ट्रेस महिमा सिंह पर फिल्माया गया है। इस गाने के बोल कृष्णा बेदर्दी ने लिखे हैं, संगीत आर्या शर्मा का है, और कोरियोग्राफी कुलदीप यादव ने की है। गाने के निर्देशक हैं पवन पाल।

These rules will change from 1 September 2025
Rule Changes: 1 सितंबर 2025 से बदल जाएंगे ये नियम, आम आदमी की जेब पर होगा सीधा असर

खेसारी की मस्तीभरी अदाओं और महिमा सिंह की केमिस्ट्री को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। गाने के रिलीज होते ही व्यूज और लाइक्स की बारिश हो गई है, जो दर्शाता है कि खेसारी के गानों को कितना प्यार मिलता है।

‘राते भर जागे’ बना यूट्यूब पर नंबर 1 ट्रेंडिंग सॉन्ग

news 2025 06 07T092702.996

इससे पहले 3 जून को खेसारी लाल का एक और गाना ‘राते भर जागे’ रिलीज हुआ था, जिसे ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया। इस गाने में खेसारी के साथ फेमस सिंगर शिल्पी राज की आवाज है और वीडियो में नीलम गिरी नजर आईं।

ips noorul hasan
Success Story: गरीबी में बीता बचपन, बिना कोचिंग IPS अफसर बने नूरूल हसन

गाने को मात्र तीन दिनों में 3.3 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं, और यह यूट्यूब पर नंबर 1 ट्रेंडिंग पोजिशन पर बना हुआ है। वीडियो की लोकेशन, म्यूजिक, और खेसारी-नीलम की कैमिस्ट्री दर्शकों को खूब भा रही है।

About the Author