Bhojpuri Song: भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव एक बार फिर अपने जबरदस्त डांस और दमदार लुक को लेकर चर्चा में हैं। उनकी फिल्म ‘डंस’ का नया गाना ‘तोर दिल हमरा में धड़केला’ रिलीज हो चुका है और आते ही यूट्यूब पर धमाल मचा दिया।
यह गाना ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर लॉन्च किया गया है और अब तक इस गाने को 18 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। । फैंस इस गाने को बेहद पसंद कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ कर रहे हैं।
इस गाने में खेसारी लाल यादव के साथ नजर आ रही हैं खूबसूरत एक्ट्रेस श्वेता सेन। गाने का सेट एक रंगीन और हलचल से भरे बाजार का है, जहां खेसारी श्वेता की अदाओं पर घायल होते नजर आते हैं।






