Bhojpuri Song: भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव जब भी किसी गाने में नजर आते हैं, तो धमाका होना तय होता है। ऐसा ही एक मस्त-मजेदार गाना है ‘ले ले आयी कोका कोला’, जो इन दिनों यूट्यूब पर जबरदस्त वायरल है। इस गाने को अब तक 439 मिलियन से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है और इसका क्रेज कम होने का नाम नहीं ले रहा।
गाने की शुरुआत एक मजेदार सिचुएशन से होती है। खेसारी जब घर आते हैं तो उनकी बीवी, जो उनसे नाराज है, ताना मारती है कि “आपको हमारी परवाह ही नहीं है!” जवाब में खेसारी पूछते हैं, “पायल भी है, झुमका भी है… फिर क्या चाहिए?” और बीवी का जवाब आता है, “बाजार जाना तो कोका कोला ले आना।
गाने में खेसारी के साथ सोना पांडे नजर आई हैं, जिन्होंने अपनी दमदार परफॉर्मेंस और एक्सप्रेशन्स से गाने को और भी खास बना दिया है। फैंस को दोनों की जोड़ी बेहद पसंद आ रही है, और उनके डांस मूव्स सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं।






