Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा में रोज़ाना नए गाने रिलीज होते हैं, लेकिन कुछ गाने ऐसे होते हैं जो रिलीज़ के साथ ही वायरल हो जाते हैं और दर्शकों के दिलों पर छा जाते हैं। ऐसा ही एक धमाकेदार गाना है ‘गजब डोले’, जिसमें भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और खूबसूरत एक्ट्रेस सौम्या पांडेय की जोड़ी ने अपनी जबरदस्त केमिस्ट्री से फैंस को झूमने पर मजबूर कर दिया।
गाने की रोमांटिक और चुलबुली थीम को बेहद आकर्षक अंदाज़ में पेश किया गया है। गाने का म्यूजिक दिल को छू जाने वाला है और लिरिक्स दमदार हैं। गाने की सबसे बड़ी खासियत खेसारी लाल यादव और सौम्या पांडेय की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री है।
सौम्या पांडेय की दिलकश अदाएं, उनकी कमर की लचक और मोहक मुस्कान ने दर्शकों को दीवाना बना दिया। वहीं, खेसारी लाल का देसी स्टाइल, जोशीला डांस और एक्सप्रेशन ने गाने में चार चांद लगा दिए।
दोनों की नोंक-झोंक, रोमांस और जबरदस्त डांसिंग ने गाने को वायरल बना दिया।गाने को रिलीज के पहले 8 घंटे में ही 14 लाख (1.4 मिलियन) से ज्यादा व्यूज मिले। गाना न केवल यूट्यूब पर ट्रेंड में आया, बल्कि सोशल मीडिया पर भी इसके वीडियो क्लिप्स और रील्स वायरल हो गईं।






