Bhojpuri Song: खेसारी लाल और रति पांडेय का होली से पहले रिलीज हुआ गाना, यूट्यूब पर मचाया धमाल

Bhojpuri Song: खेसारी लाल यादव भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री के सबसे बड़े सितारों में से एक हैं और इस बार उन्होंने होली के मौके पर एक धमाकेदार गाना रिलीज किया है, जो उनके फैंस के बीच खूब चर्चा में है। उनका ...

Bhojpuri Song: खेसारी लाल यादव भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री के सबसे बड़े सितारों में से एक हैं और इस बार उन्होंने होली के मौके पर एक धमाकेदार गाना रिलीज किया है, जो उनके फैंस के बीच खूब चर्चा में है। उनका नया गाना ‘बंगला में उड़े ला अबीर’ उनकी आने वाली फिल्म ‘रिश्ते’ का पहला गाना है।

गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा चुका है। इसे एसआरके म्यूजिक चैनल पर रिलीज किया गया है और अब तक इस गाने को 6 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं, जो लगातार बढ़ते जा रहे हैं। खेसारी लाल यादव के साथ इस गाने में राज नंदनी की आवाज़ भी सुनाई दे रही है, और गाने के बोल कृष्णा बेदर्दी ने लिखे हैं।

The untold story of the bravery of Rewari's brave Rao Tularam
Untold story: रेवाड़ी के वीर राव तुलाराम के शौर्य की अनकही गाथा, जिन्होने अंग्रेजों को दी खुली चुनौती

इस गाने में खेसारी लाल यादव के साथ अभिनेत्री रति पांडेय की जोड़ी नजर आ रही है, जो फैंस को बहुत पसंद आ रही है। गाने के संगीत और लिरिक्स ने इसे खास बना दिया है, और खेसारी का नया लुक भी दर्शकों को काफी आकर्षित कर रहा है।

These rules will change from 1 September 2025
Rule Changes: 1 सितंबर 2025 से बदल जाएंगे ये नियम, आम आदमी की जेब पर होगा सीधा असर

इस गाने के साथ ही खेसारी लाल यादव की फिल्म ‘रिश्ते’ का ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है। यह फिल्म 14 मार्च 2025 को होली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, और इसके लिए फैंस के बीच काफी उत्साह बना हुआ है।

ips noorul hasan
Success Story: गरीबी में बीता बचपन, बिना कोचिंग IPS अफसर बने नूरूल हसन
About the Author