Jyoti Malhotra: हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में जेल में बंद ज्योति मल्होत्रा की न्यायिक हिरासत को बढ़ा दिया है। ट्रैवल विद जेओ’ के नाम यूट्यूब चैनल चलाने वाली ज्योति मल्होत्रा को हिसार पुलिस ने 16 मई को गिरफ्तार किया था। ज्योति मल्होत्रा के पाकिस्तान एंबेसी के PIO से रिश्ते उजागर हुए है।
कोर्ट के आदेश के मुताबिक ज्योति मल्होत्रा को अब 23 जून तक फिलहाल जेल में ही रहना होगा। वहीं दूसरी ओर हरियामा कि हिसार पुलिस ने इस मामले की जांच को और तेज कर दिया है। पुलिस ने 5 यूट्यूबर को पूछताछ को बुलाया है। ये यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा के संपर्क में थे।
वीडियो कांफ्रेंसिंग हुई पेशी
सोमवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत पूरी होने के बाद ज्योति मल्होत्रा को हिसार की एक कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पेश किया गया। कोर्ट ने यूट्यूबर और सोशल मीडिया इंफ्लुएसर ज्योति मल्होत्रा की न्यायिक हिरासत दो सप्ताह के लिए बढ़ा दी है।
मजिस्ट्रेट सुनील कुमार ने ज्योति की हिरासत बढ़ाने का आदेश दिया। उनके वकील कुमार मुकेश ने बताया कि अब अगली सुनवाई 23 जून को होगी। जेल में बंद ज्योति मल्होत्रा के पाकिस्तान के रिटायर्ड पुलिस सब इंस्पेक्टर नासिर ढिल्लों से उनके कथित संबंधों ने जांच और मुश्किल कर दी है।
दानिश से निकला था कनेक्शन
ज्योति मल्होत्रा नवंबर 2023 से पाकिस्तानी उच्चायोग में कार्यरत अधिकारी एहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश के संपर्क में थीं। 13 मई को दानिश को भारत सरकार जासूसी गतिविधियों के शक में देश से निकाल दिया था।
पुलिस को आशंका है कि पाकिस्तानी खुफया एजेंसी मल्होत्रा को धीरे-धीरे अपनी एजेंट के तौर पर इस्तेमाल करने का प्रयास कर रही थी। हिसार पुलिस ने 16 मई को उसे न्यू अग्रसेन एक्सटेंशन इलाके से अरेस्ट किया था उस पर आधिकारिक गोपनीयता कानून और भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तह मामला दर्ज किया गया है।






