Jio Plan: भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो अपने ग्राहकों के लिए लगातार किफायती और सुविधाजनक प्लान्स लेकर आती रही है। वर्तमान में 49 करोड़ से अधिक यूजर्स के साथ, जियो देश की सबसे बड़ी मोबाइल सेवा प्रदाता बन चुकी है। ऐसे समय में जब मोबाइल रिचार्ज की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं, जियो ने एक ऐसा प्लान लॉन्च किया है, जो बजट में रहते हुए लंबी वैधता और ढेर सारी सुविधाएं देता है।
1,748 रुपये वाला लॉन्ग-टर्म प्लान
जियो का यह प्लान खासतौर पर उन यूजर्स के लिए है जो बार-बार रिचार्ज कराने से बचना चाहते हैं और उन्हें कॉलिंग की सुविधा मुख्य रूप से चाहिए। इस प्लान की वैधता पूरे 336 दिन यानी लगभग 11 महीने की है, जिससे यूजर्स को सालभर रिचार्ज की चिंता नहीं रहती।
इस प्लान में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। इसके साथ साथ 3,600 फ्री SMS, JioTV की फ्री सब्सक्रिप्शन, फाइल्स और डाटा सुरक्षित रखने के लिए 50GB Jio AI क्लाउड स्टोरेज मिलेगा। यह प्लान खासतौर पर उन लोगों के लिए उपयुक्त है, जिन्हें अधिक डेटा की जरूरत नहीं होती लेकिन लंबी वैधता और कॉलिंग सुविधाएं चाहिए।
2,025 रुपये वाला हाई-डेटा प्लान
अगर आप कॉलिंग के साथ-साथ इंटरनेट का भी भरपूर इस्तेमाल करते हैं और रोजाना ज्यादा डेटा की जरूरत होती है, तो जियो का ₹2,025 वाला प्लान आपके लिए बेहतरीन विकल्प है।
इस प्लान की 200 दिन की वैधता है। इसके अलावा रोजाना 2.5GB डेटा, सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग, 90 दिन के लिए JioCinema (Hotstar) की फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा।






