Jind Sonipat Highway: हरियाणा के वाहन चालकों को बड़ा झटका, इस टोल पर जेब करनी होगी ढीली

Jind Sonipat Highway: हरियाणा में जींद से सोनीपत के बीच बने ग्रीनफील्ड नेशनल हाईवे (352-A) पर टोल टैक्स शुरु हो गया। हरियाणा के अलावा पंजाब की ओर से भी रोजाना हजारों वाहन इस हाईवे से होकर दिल्ली को तरफ आ-जा ...

Jind Sonipat Highway: हरियाणा में जींद से सोनीपत के बीच बने ग्रीनफील्ड नेशनल हाईवे (352-A) पर टोल टैक्स शुरु हो गया। हरियाणा के अलावा पंजाब की ओर से भी रोजाना हजारों वाहन इस हाईवे से होकर दिल्ली को तरफ आ-जा रहे हैं। ग्रीनफील्ड हाइवे पर कार, जीप सहित लाइट व्हीकल का एक तरफ का 65 रुपये निर्धारित किया गया है, वहीं दोनों तरफ का टोल 100 रुपये निर्धारित किया गया है।

4 साल पहले जींद से सोनीपत के बीच ग्रीनफील्ड नेशनल हाईवे का निर्माण शुरु हुआ था। 80km लंबे इस हाइवे के निर्माण पर 799 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं।

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

दो महीने पहले ही शुरू हुआ था हाईवे
मार्च 2025 में इस हाईवे का निर्माण पूरा हुआ। हाईवे बनने के बाद जींद से सोनीपत के बीच की यात्रा सिर्फ 1 घंटे की रह गई है। पहले जींद से पुराने गोहाना रोड से होकर जाने में 2 से भी ज्यादा घंटे लगते थे। लेकिन ग्रीन फील्ड हाईवे शुरु होने से हरियाणा के अलावा पंजाब के वाहन चालकों को फायदा मिल रहा है।

पंजाब की ओर से एयरपोर्ट जाने वाले वाहन चालक पहले जींद, रोहतक, बहादुरगढ़ से होकर दिल्ली एयरपोर्ट जाते थे, इससे कई बार जाम में फंस जाते थे लेकिन जींद से सीधे सोनीपत होकर एयरपोर्ट जाने में अब कम समय लग रहा है।

PMAY-U 2.0: Now the dream of urban poor will be fulfilled, 2,646 houses approved in Haryana
PMAY-U 2.0: अब शहरी गरीबों का सपना होगा पूरा, हरियाणा में 2,646 मकानों को मंजूरी

जींद में नए बस स्टैंड के पास बने जलेबी चौक के पास यह हाईवे शुरू होता है, जो सोनीपत जाकर खत्म होता है। जींद से चलते ही करीब 10km गोहाना की ओर टोल प्लाजा स्थापित किया गया है। इस पर करीब 7 से 8 लेन बनी है।

 

Beware of rumours on LPG supply: Government sets up control rooms in every district
LPG supply पर अफवाहों से रहें सावधान: हरियाणा सरकार ने हर जिले में कंट्रोल रूम किए स्थापित, देखें लिस्ट

About the Author