Haryana Weather: हरियाणा में लगातार बढ़ती गर्मी और उमस से परेशान लोगों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विज्ञान विभाग ने संकेत दिए हैं कि रविवार, 27 जुलाई से प्रदेश में एक बार फिर मौसम बदलने और मानसून के सक्रिय होने की संभावना है।
पिछले तीन दिनों से प्रदेश में तेज धूप और उमस के कारण तापमान में तेज़ी से वृद्धि हुई है। हिसार में अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे लोगों को दिन में खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि, मौसम विभाग का कहना है कि अब हवा में नमी बढ़ रही है, जिससे वर्षा के आसार बनते दिख रहे हैं।
मौसम विभाग के वैज्ञानिकों ने अनुमान लगाया है कि आज जुलाई से मानसून दोबारा एक्टिव हो सकता है। इसके चलते राज्य में हल्की से मध्यम वर्षा देखने को मिल सकती है। शनिवार शाम को ही वर्षा की चेतावनी जारी की गई थी।
विभाग ने 28 जुलाई को हरियाणा के 12 से अधिक जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इसका मतलब है कि इन इलाकों में तेज बारिश, बिजली गिरने या आंधी-तूफान की संभावना हो सकती है। लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
मौसम विभाग के अनुसार आज पंचकूला, यमुनानगर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात, पलवल, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में वर्षा हो सकती है।






