हरियाणा: 1205 एकड़ में बनेगा इंटीग्रेटेड मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक हब,युवाओं को मिलेगा रोजगार

हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं संरचना विकास निगम व दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रीयल कॉरिडोर डेवलेपमेंट कॉरपोरेशन के संयुक्त तत्वावधान में तैयार होने वाले इंटीग्रेटेड मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक हब प्रोजेक्ट से जिले में औद्योगिक क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि होगी। महेंद्रगढ जिले में नांगल चौधरी ...

हरियाणा: 1205 एकड़ में बनेगा इंटीग्रेटेड मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक हब,युवाओं को मिलेगा रोजगार

हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं संरचना विकास निगम व दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रीयल कॉरिडोर डेवलेपमेंट कॉरपोरेशन के संयुक्त तत्वावधान में तैयार होने वाले इंटीग्रेटेड मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक हब प्रोजेक्ट से जिले में औद्योगिक क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि होगी। महेंद्रगढ जिले में नांगल चौधरी में फ्रेट कॉरिडोर के साथ बनने वाला इंटीग्रेटेड मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक हब (आईएमएलएच) बहुत ही महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है। अधिकारी रबी फसल की कटाई के बाद यहां पर इस कार्य के पहले फेज का काम शुरू करवाएं। इस प्रोजेक्ट के बनने से यह क्षेत्र बड़ा औद्योगिक केंद्र बन जायेगा। इस प्रोजेक्ट के बनने से न केवल औद्योगिक विकास होगा बल्कि यहां हजारों लोगों को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे।

 

Rewari crime: 2 more accused arrested in murderous attack on Sarpanch representative
Rewari Crime: सरपंच प्रतिनिधि पर जानलेवा हमला मामले में 2 और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 8 दबोचे

यह निर्देश उपायुक्त श्यामलाल पूनिया ने इस क्षेत्र का मौका मुआयना करने के दौरान अधिकारियों को दिए। यह प्रोजेक्ट 1205 एकड़ में बनाया जाएगा। लगभग 400 एकड़ के पहले फेज के लिए अधिकारी तुरंत प्रभाव से डिजाइन के अनुसार कार्य शुरू करवाएं। यह कार्य तीन फेज में होना है। बीच से गुजर रहे छह लेन का सड़क मार्ग लगभग पूरा हो चुका है। एक जगह पहाड़ी के बीच से रास्ता बनाया जाना बाकी है। अब तक लगभग 1000 एकड़ जमीन हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं संरचना विकास निगम ने खरीद ली है। अधिकारी अब आगे की कार्रवाई में तेजी दिखाएं। बीच में पड़ने वाली कुछ जमीन कंसोलिडेशन एक्ट के तहत ली जाएगी।

हरियाणा: 1205 एकड़ में बनेगा इंटीग्रेटेड मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक हब,युवाओं को मिलेगा रोजगार

 

rewari news
रेवाड़ी: VB-G RAM G Bill को वंदना पोपली ने बताया ऐतिहासिक, कहा- मनरेगा के नाम पर कांग्रेस ने चलाया था भ्रष्टाचार का तंत्र
यह लगभग 200 एकड़ जमीन है जिसमें प्रभावितों को आसपास ही इसके बदले जमीन दी जानी है। हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं संरचना विकास निगम व दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रीयल कॉरिडोर डेवलेपमेंट कॉरपोरेशन के संयुक्त तत्वावधान में तैयार होने वाले इस प्रोजेक्ट से जिले में औद्योगिक क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि होगी। इसके पहले फेज का काम एसपीवी की ओर से जल्द शुरू किया जाएगा। उपायुक्त ने बताया कि यह हब यहां गांव तलोट, बसीरपुर, घाटाशेर, मुकंदपुरा, ताजपुर व शाहपुरा अव्वल आदि गांवों की जमीन में बनेगा। इसके बनने के बाद यहां पर कई तरह के रोजगार के अवसर पैदा होंगे जिससे स्थानीय निवासियों को काफी फायदा होने वाला है।
httpsrewariupdate.comstaticc1eclient94720migrated2ccc6d9a0f2e31d1c8a3a889ef044547
 

ग्रामीणों की अंडरपास बनाने की मांग

आसपास के ग्रामीणों ने हब के बीच से निकल रहे छह लेन के सड़क पर रास्तों में अंडरपास बनवाने की मांग रखी। इस पर उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इस मौके पर तहसीलदार विकास, एचएसआईडीसी के प्रबंधक ज्ञानवीर पूनिया, एसपीवी के सीनियर मैनेजर रविसिंह के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।

 

एसपीवी पहले ही जारी कर चुका 125.996 करोड़ रुपये

 

Brutality in Rewari: Brutality against a 10-month-old girl
Rewari में दरिंदगी: 10 माह की बच्ची से हैवानियत, आरोपी गिरफ्तार

एसपीवी के सीनियर मैनेजर रविसिंह ने बताया कि जिले में फ्रेट कॉरिडोर के साथ बनने वाला इंटीग्रेटेड मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक हब का कार्य एसपीवी की ओर से शुरू किया गया है। इसमें बाहरी संपर्क मागोंर् व अन्य काम के लिए कुल अनुमानित लागत 147.0915 करोड़ रुपये है। सड़क पानी व बिजली के लिए एसपीवी की ओर से 125.996 करोड़ रुपये पहले ही जारी किए जा चुके हैं। डाबला स्टेशन से लॉजिस्टिक्स हब साइट तक बाहरी रेलवे साइडिंग शुरू हो चुकी है। अप्रैल में एसपीवी की ओर से इंटर ट्रंक इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए निविदा जारी की जाएगी।

 

About the Author