हरियाणा के इस इलाके में लगेगा रबड़ प्लांट,लोगों को मिलेगा रोजगार

पॉली ब्यूटाडाइन रबर प्लांट की स्थापना हेतु बुधवार को पानीपत रिफाइनरी परिसर में हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के तत्वावधान में उपायुक्त सुशील सारवान की अध्यक्षता में जनसुनवाई का आयोजन किया गया.     बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ...

पॉली ब्यूटाडाइन रबर प्लांट की स्थापना हेतु बुधवार को पानीपत रिफाइनरी परिसर में हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के तत्वावधान में उपायुक्त सुशील सारवान की अध्यक्षता में जनसुनवाई का आयोजन किया गया.

 

 

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

लोगों को मिलेगा रोजगार

indian oil

बताया जा रहा है कि इस प्लांट के लगने से हजारो की संख्या में लोगों को रोजगार मिलेगा. वहीं प्लांट का निर्माण कार्य शुरू होने के साथ ही युवाओं को रोजगार मिलना शुरू हो जाएगा और प्लांट में रबड़ का उत्पादन शुरू होने तक रोजगार मिलने का क्रम लगातार बढता चला जाएगा. इस प्लांट में तैयार होने वाले रबड़ का ज्यादातर प्रयोग विभिन्न वाहनों के लिए टायर बनाने, जूते, चप्पल आदि बनाने में किया जाएगा.

panipat news

बिना किसी प्रदूषण के किया जाएगा उत्पादन

डीएम ने बताया कि पानीपत रिफाइनरी परिसर में स्थित नैफ्था क्रैकर प्लांट में बनने जा रहे 60 किलो टन क्षमता का ब्यूटाडाइन रबड प्लांट में रबड़ का उत्पादन बिना किसी प्रदूषण के किया जाएगा. प्रदूषण ना हो इसके लिए प्लांट में आधुनिक मशीनों का प्रयोग किया जाएगा, साथ ही ऑनलाइन मॉनीटरिंग सिस्टम भी लगाया जाएगा.

Solar Rooftop Scheme 2026:
Solar Rooftop Scheme 2026: जानें सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

 

डीएम द्वारा कि गई जनसुनवाई में कमलजीत सिंह, क्षेत्रीय अधिकारी हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड पानीपत, प्रदीप सिंह, सहायक पर्यावरण अभियंता, क्षितिज कपूर, जीएम डीआईसी, उद्योग, राजबीर सिंह, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी, जितेंदर कुमारए ब्लॉक विकास एवं पंचायत अधिकारी तथा पीआरपीसी से कार्यकारी निदेशक एवं रिफाइनरी प्रमुख गोपाल चंद्र सिकदर, मुख्य महाप्रबन्धकगण तथा वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे.

 

Admit cards for physical test released | Recruitment rally starts September 2 | Check required documents
Army Agniveer Rally 2026: फिजिकल टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी | 2 सितंबर से भर्ती रैली | जानें जरूरी दस्तावेज

कार्यक्रम में पीआरपीसी के वरिष्ठ अधिकारियों ने इस नई परियोजना के बारे में विस्तृत प्रस्तुति देकर जानकारी उपलब्ध कारवाई तथा ये बताया कि इस परियोजना के आने से आसपास के लोगों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा. जबकि केंद्र व प्रदेश सरकारों को राजस्व मिलेगा. उन्होंने बताया कि इस परियोजना के पूरा होने में लगभग तीन वर्ष लगेंगे और यह परियोजना भारत में रबर की मांग को पूरा करने तथा भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी.

About the Author