Haryana News: हरियाणा सरकार की अगली कैबिनेट बैठक 26 जून 2025 को मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में आयोजित होगी। सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री सैनी इस बैठक में ग्रुप-C श्रेणी की नई सरकारी नौकरियों से संबंधित प्रस्ताव पर निर्णय ले सकते हैं।
इससे राज्य में युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही, सभी विभागों के कर्मचारियों के लिए ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी को लागू करने का प्रस्ताव भी बैठक में पेश किया जाएगा, जिसे मुख्यमंत्री की मंजूरी मिल सकती है।
पिछली बैठक में 24 में से 22 प्रस्तावों को मिली थी मंजूरी
इससे पहले 5 मई को मुख्यमंत्री नायब सैनी ने मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई थी, जिसमें कुल 24 एजेंडे प्रस्तुत किए गए थे। इन में से 22 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई थी।






